लाइफस्टाइल
मोहम्मद साबिर | May 17, 2026, 09:04 PM IST
1.सदर बाजार (Sadar Bazaar)

दिल्ली की सदर बाजार मेकअप और कॉस्मेटिक के सभी सामान मिलते हैं. खास बात ये कि यहां पर कौड़ियों के दाम ब्रांडेड प्रोडक्ट की फर्स्ट कॉपी मिलती है. लिपस्टिक, कॉम्पैक्ट पॉडर, काजल समेत फाउंडेशन सभी चीजे मिलती हैं. यहां पर 20 से लेकर 300 रुपये तक थोक में सामान मिलता है. हालांकि, बल्क खरीदारी करने पर 20 से 40 प्रतिशत तक एक्स्ट्रा डिस्काउंट बी मिलता है.
2.क्रॉफर्ड मार्केट (Crawford Market)

मुंबई की क्रॉफर्ड मार्केट इम्पोर्टेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स और प्रीमियम कॉस्मेटिक कॉस्मेटिक कॉपी किफायते दाम पर मिलता है. इम्पोर्टेड लिपस्टिक, मेकअप प्लेट्स और परफ्यूम इन सभी कीमत 50 से 1000 रुपये तक होती है.
3.बड़ा बाजार (Burrabazar)

अगर आप कॉस्मेटिक के बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो ये मार्केट आपके लिए ही है. कोलकाता की बड़ा बाजार मार्केट में काजल, लिप बाम और क्रीम 8 रुपये 100 तक मिल जाती है और ये रिटेल मार्केट में महंगा बेच सकते हैं. इस मार्केट से आप कम रकम में अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं.
4.बेगम बाजार (Begum Bazaar)

हैदराबाद की बेगम बाजार का नाम भी लिस्ट में है. साउथ इंडिया का ये कॉस्मेटिक होलसेल मार्केट सबसे बड़ी मार्केट में से एक है. यहां पर ब्रांडेड और लोकल दोनों ही विरायटी के प्रोडक्ट मिलते हैं. इस मार्केट में लिपस्टिक से लेकर हेयर सीरम तक सभी सामान थोक रेट में मिलता है. यहां पर 25 रुपये से 250 कर रेंज है.
5.पेरी कॉर्नर (Parry Corner)

चेन्नई के जॉर्ज टाउन की ऐतिहासिक पेरी कॉर्नर मार्केट बल्क सप्लाइयर के लिए जानी जाती है. इस मार्केट में प्रोफेशनल मेकअप किट 250 से 400 तक मिलती है और अन्य सामान 30 रुपये 350 रुपये तक थोक रेंज में मिलते हैं.
6.जौहरी बाजार (Johari Bazaar)

जयपुर की जौहरी बाजार का नाम भी लिस्ट में है. इस मार्केट में ब्यूटी और ट्रेडिशनल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स मिलते हैं. इतना ही नहीं, इस बाजार में हर्बल और आयुवेर्दिक कॉस्मेटिक भी मिलती है. यहां पर 25 रुपये 300 रुपये तक कॉस्मेटिक सामान उपलब्ध हैं.