Advertisement

क्या है लद्दाख की 'मैग्नेटिक हिल' का रहस्य? जहां बंद गाड़ियों को ऊपर खींच लेता है पहाड़

Ladakh Magnetic Hill Mystery: भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां अकल्पनीय और अविश्वसनीय रहस्य छिपे हुए हैं. ऐसा ही एक रहस्य लद्दाख की मैग्नेटिक हिल (Magnetic Hill) में छिपा हुआ है. यह एक ऐसी अनोखी जगह है, जहां बंद गाड़ी भी पहाड़ पर ऊपर की तरफ चढ़ती हुई नजर आती है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है..

Abhay Sharma | May 11, 2026, 06:27 PM IST

1.कहां है 'मैग्नेटिक हिल'? 

कहां है 'मैग्नेटिक हिल'? 
1

यह मैग्नेटिक हिल लद्दाख के लेह से लगभग 30 किलोमीटर दूर पश्चिम में श्रीनगर-लेह हाईवे (NH1) पर है, जो एक मशहूर टूरिस्ट प्लेस है. ऐसा लगता है कि न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के नियम भी यहां फेल है. इस जगह बिना इंजन चालू किए गाड़ियां खुद ही पहाड़ की ओर ऊपर चढ़ती हुई नजर आती हैं.  इसको लेकर कई तरह की मान्यताएं भी हैं. (PC Instagram)

Advertisement

2.माना जाता है स्वर्ग जाने का रास्ता

माना जाता है स्वर्ग जाने का रास्ता
2

इस जगह को लेकर स्थानीय लोगों के बीच एक पुरानी लोककथा प्रचलित है, कहते हैं कि यहां कभी एक ऐसी सड़क थी, जो सीधे स्वर्ग तक जाती थी और जो लोग इसके योग्य होते थे, वे खुद ही इस मार्ग पर खिंच जाते थे, अयोग्य लोग इस रहस्यमयी रास्ते तक कभी नहीं पहुंच पाते थे. यह कहानी भले ही आस्था और कल्पना पर आधारित लगे, लेकिन आज भी इस रहस्यमय छवि को मजबूत करती है. (PC- Leh Ladakh Tourism)

3.ऑप्टिकल इल्यूजन मानते हैं वैज्ञानिक

ऑप्टिकल इल्यूजन मानते हैं वैज्ञानिक
3

वैज्ञानिक इसे कोई जादू या गुरुत्वाकर्षण का उल्टा नियम नहीं, बल्कि ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दृष्टि भ्रम बताते हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, कई जगह पहाड़ों और सड़क की बनावट ऐसी होती है कि हमारी आंखें ढलान को गलत तरीके से समझ लेती हैं. यहां कोई वास्तविक चुंबकीय शक्ति नहीं होती, बल्कि पहाड़ों और सड़क की बनावट ऐसी है, जिससे लगता है कि की ढलान की जगह इस जगह चढ़ान है. (PC- Leh Ladakh Tourism)

4.ऊपर की ओर चढ़ता हुआ नहीं, ढलान का रास्ता 

ऊपर की ओर चढ़ता हुआ नहीं, ढलान का रास्ता 
4

वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां जो हिस्सा हमें ऊपर की ओर चढ़ता हुआ दिखता है, वह वास्तव में हल्की ढलान पर नीचे की ओर जा रहा होता है. यहां आसपास का भू-भाग समान और समतल दिखाई देता है, जिससे दिमाग को सही दिशा और ढलान का अंदाजा नहीं लगता. ऐसे में कार को न्यूट्रल में छोड़ने पर वह प्राकृतिक रूप से नीचे की ओर जाता है, पर देखने में लगता है जैसे वह ऊपर की ओर बढ़ रहा हो. (PC- Leh Ladakh Tourism)

5.तो इसे मैग्नेटिक हिल क्यों कहते हैं?

तो इसे मैग्नेटिक हिल क्यों कहते हैं?
5

दरअसल, इस मैग्नेटिक हिल को लेकर एक मैग्नेटिक फोर्स थ्योरी भी है, जिसमें माना जाता है कि इस पहाड़ी से एक अत्यंत शक्तिशाली चुंबकीय शक्ति निकलती है, जो कारों या अन्य वाहनों को अपनी ओर खींचती है. बता दें कि कई यात्रियों ने इस अनुभव की पुष्टि भी की है और कुछ पुराने सैन्य किस्सों में यह भी दावा किया जाता है कि भारतीय वायुसेना के विमानों को भी कभी-कभी इस क्षेत्र में चुंबकीय प्रभाव से बचने के लिए अपना रास्ता बदलना पड़ा था. इसलिए इसे   मैग्नेटिक हिल कहा जाने लगा. लेकिन, अब तक किसी भी वैज्ञानिक अध्ययन में यहां कोई मैग्नेटिक फोर्स साबित नहीं हुआ है. (PC- Leh Ladakh Tourism)

Advertisement
Advertisement
Advertisement