लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Jul 13, 2025, 07:48 AM IST
1.मोबाइल नंबर का आखिरी अंक व्यक्तित्व का संकेत देता है

अंक ज्योतिष हमें जन्मतिथि या वर्ष से संबंधित भाग्यशाली अंक बताता है. इसी तरह, मोबाइल नंबर का आखिरी अंक व्यक्तित्व का संकेत देता है. तो देर न करें, आइए जानें कि आपके मोबाइल नंबर का आखिरी अंक क्या कहता है. आमतौर पर हर किसी का एक भाग्यशाली अंक होता है. अंक ज्योतिष में, जन्म तिथि या जन्म वर्ष से जुड़ा भाग्यशाली अंक जीवन के हर पड़ाव पर प्रासंगिक माना जाता है. चाहे वह उनका मोबाइल नंबर हो, फ्लैट नंबर हो, गाड़ी का नंबर हो, या जिस तारीख को वे कोई महत्वपूर्ण काम करते हैं, वे उसी अंक को शामिल करना सुनिश्चित करते हैं. क्योंकि उनका मानना है कि यही अंक उनके लिए भाग्य लेकर आएगा.
2.प्रत्येक अंक में कुछ शक्ति या ऊर्जा होती है

जी हां, अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों के ईमेल, घर के पते या गाड़ी की नंबर प्लेट पर एक ही नंबर लिखा होता है क्योंकि ये उनका लकी नंबर होता है. मान्यता है कि इस नंबर से उन्हें सौभाग्य और समृद्धि मिलेगी. अंक ज्योतिष एक भविष्यसूचक विज्ञान है जिसका पालन भारतीय करते आ रहे हैं. कुछ लोग इसे गणितीय विज्ञान कहते हैं. कुछ इसे आंकड़ों का संग्रह और व्याख्या मानते हैं. इसे गणित का ही एक हिस्सा भी कहा जाता है. अंकशास्त्र के अनुसार, प्रत्येक अंक में कुछ शक्ति या ऊर्जा होती है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवन की घटनाओं को प्रभावित कर सकती है. हमारा जीवन भी एक अंक के आधार पर चलता है.
3.कुछ अंक पॉजिटिव माने जाते हैं

इसलिए, अंक ज्योतिष रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक संकेत है. अंक ज्योतिष हमें जन्मतिथि के आधार पर नौ अलग-अलग प्रकारों में विभाजित करता है. 1 से 9 तक के अंक इसका आधार हैं. इन नौ अंकों के अनुसार, कुछ भावुक होते हैं, कुछ प्रेम में व्यावहारिक, कुछ सुंदरता की तलाश में, कुछ प्रेम के लिए तरसते हैं, और कुछ धन के प्रति आसक्त होते हैं. यानी हर अंक कुछ पाता है तो कुछ खोता है. लेकिन कुछ अंक ऐसे होते हैं जो बहुत पॉजिटिव माने जाते हैं
4.जन्म के आधार पर मोबाइल नंबर होता है लकी और अनलकी

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका जन्म कब हुआ था. अब, इसी आधार पर कहा जाता है कि आपके मोबाइल नंबर का आखिरी अंक लकी या अनलकी साबित होता है. यही नहीं ये अंक आपके व्यक्तित्व का खुलासा करता है. इसके अलावा, अब तो लोग फैंसी नंबर खुद अपने मोबाइल के लिए चुनते हैं. कई लोग अपने मनचाहे मोबाइल नंबर को अपना लकी नंबर बना लेते हैं.
5.नंबर खोलेते हैं पर्सनालिटी का राज

लेकिन पहले जिसे भी नंबर मिलता था, उसे लेना पड़ता था. अब इसे लक कहें या डेस्टिनी लोगों के लिए नंबर शुभ भी हो सकता था अशुभ भी. लेकिन अब आप खुद नंबर चूज कर सकते हैं. तो फिर ऐसा नंबर क्यों लेना जो आपके लिए लकी न हो. चलिए आज आपको उन नंबर के बारे में बताएं जो आपकी पर्सनालिटी का राज खोलती हैं
6.क्या ये है आपके मोबाइल के आखिरी नंबर

अब आप अपने मोबाइल के आखिरी नंबर से अपने भविष्य या अपने व्यक्तित्व का राज़ जान सकते हैं. आइए, अपने मोबाइल नंबर को देखकर पता करें. अंक ज्योतिष कहता है कि अगर आपके मोबाइल नंबर का आखिरी नंबर 0 है, तो आप बुद्धिमान हैं, अगर आखिरी नंबर 1 है, तो आप स्टाइलिश हैं, अगर आखिरी नंबर 2 है, तो आप सुंदर हैं और अगर आखिरी नंबर 3 है, तो आप ईमानदार हैं.
7. मोबाइल का आखिरी नंबर ये है तो...

यदि अंतिम अंक 4 है, तो वे प्रेमी होते हैं, यदि अंतिम अंक 5 है, तो वे जिद्दी होते हैं, यदि अंतिम अंक 6 है, तो वे संजीदा लेकिन गुस्सैल होते हैं, यदि अंतिम अंक 7 है, तो वे रोमांटिक होते हैं, यदि अंतिम अंक 8 है, तो वे जादूगर होते हैं, और यदि अंतिम अंक 9 है, तो वे मानसिक रूप से सक्षम होते हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और अंक ज्योतिष पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.