लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Dec 14, 2025, 07:26 AM IST
1.मेहंदी में बस 2 चीजें मिलाकर बनता है ये केश काला पाउडर

अगर आपको ये लगता है कि सफेद बालों को केवल केमिलक बेस हेयर कलर या डाई से ही काला किया जा सकता है तो आपको अपनी सोच बदलनी होगी. मेहंदी में बस 2 चीजें मिलाकर आप बालों के लिए नेचुरल परमानेंट हेयर डाई बना सकते हैं और खास बात ये है कि इसे कई महीनों तक एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें और जब जरूरत हो जड़ पर रिटचिंग की आप पानी में घोल कर लगा भी सकते हैं.
2.सबसे पहले बालों पर मेहंदी लगाएं

तो सबसे पहले ये समझ लें कि अगर आपके बाल बहुत ज्यादा सफेद हैं तो आपको पहले मेहंदी लगाकर इसे लाल करना होगा. और काले-सफेद का मिक्स है तो आप यहां बताई जाने वाली नेचुरल डाई को एक साथ ही लगा सकते हैं. तो सबसे पहले ये जान लें कि सफेद बाल जितने लाल होंगे बालों पर उतना गहरा भूरा या काला रंग चढ़ेगा. बाल पर आपको बस जड़ में टचिंग की ही जरूरत होगी. पहली बार में ये आपको पूरे बालों में यानी जड़ से अंत तक लगाना होगा. तो अपनी बालों की लेंथ के हिसाब से आप सारी सामग्री लेंगे.
3.ऐसे बनाए हेयर डाई पाउडर

अब एक कटोरी मेहंदी में एक कटोरी इंडिगो पाउडर और आधा कटोरी आंवला पाउडर मिलाएं और इसमें चुटकी भर नमक मिक्स कर इस पाउडर को एयर टाइट डिब्बे में रख दें. अब जितना आपको जरूरत हो इसे एक बाउल में लें. और इसका पेस्ट कैसे बनाना है चलिए जान लें.
4.ऐसे बनाएं नेचुरल हेयर कलर

अब इस हेयर डाई पाउडर को घोलने के लिए चायपत्ती-कॉफी और दालचीनी का पानी उबाल लें. चाहें तो चुकंद का रस भी मिक्स करें(ये ऑप्शनल है). पानी जब गुनगुना ठंडा हो जाए तो इसे मेहंदी वाले पाउडर में मिक्सकर पेस्ट जैसा बना लें. बस इसे ढककर 5 मिनट रखें. अब बालों पर लगाने से पहले इस पेस्ट में 2 चम्मच कोई भी तेल मिक्स कर लें. हो गई आपकी नेचुरल हेयर डाई तैयार.
5.बालों पर पेस्ट लगाने से पहले क्या करें

बालों पर पेस्ट लगाने से पहले आपके बाल शैंपू से धुले होने चाहिए और हल्के गीले रहने चाहिए. कभी भी एकदम सूखे बालों पर मेहंदी का ये पेस्ट न लगाएं. अब पेस्ट को जड़ से एंड तक पहली बार लगा लें और
ठंड का दिन हो तो इसे लगाने के बाद पॉलीथिन से पूरी तरह बालों को ठक लें और कोई गर्म कपड़े से बालों को ढ़क लें. क्योंकि जितनी गर्मी बालों को मिलेगी बालों पर रंग उतना ही गहरा चढ़ेगा.
6.बालों को धोने का तरीका भी जान लें

अब करीब बालों पर ये डाई 45 मिनट के लिए रखें और सादे पानी से धो दें. शैंपू हमेशा 3 दिन बाद करें. देखिए आपके बालों पर गहरा भूरा रंग आ चुका होगा. लगातार लगाने से रंग गहरा ही होता जाएगा. अब केवल रूट टचअप की जरूरत आपको 20 से 25 दिन में होगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से