लाइफस्टाइल
आदित्य कटारिया | May 14, 2025, 05:38 PM IST
1.फिटकरी पानी से चेहरा धोना

सुबह उठने के बाद अपने चेहरे को ठंडे फिटकरी के पानी से धो लें. एक लीटर पानी में 1 चम्मच फिटकरी पाउडर मिलाएं. यह त्वचा को गहराई से साफ करता है, पोर्स को टाइट करता है और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है.
2.गुलाब जल का टोनर

फिटकरी पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे लगाना बहुत फायदेमंद होता है. सुबह के समय चेहरा साफ करने के बाद इसे टोनर की तरह इस्तेमाल करें. यह त्वचा को ठंडक पहुंचाएगा और चमकदार बनाएगा.
3.मुल्तानी मिट्टी पैक

मुल्तानी मिट्टी में फिटकरी पाउडर और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर लगाएं और फिर इसे सूखाने के बाद पानी से धो लें. यह पैक आपकी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर उसे साफ और ग्लोइंग बनाता है.
4.फिटकरी और बेसन का उबटन

बेसन में फिटकरी पाउडर और दूध या दही मिलाकर एक पेस्ट बना लें. सुबह नहाने से पहले इसे अपनी त्वचा पर लगाएं. इससे डेड स्किन निकल जाएगी और त्वचा मुलायम और चमकदार हो जाएगी.
5.एलोवेरा जेल के साथ

एक चुटकी फिटकरी पाउडर को ताजे एलोवेरा जेल में मिलाकर चेहरे पर लगाना भी बहुत फायदेमंद होता है. इससे त्वचा में नमी आएगी, सूजन कम होगी और गर्मियों में होने वाली जलन से राहत मिलेगी.