Advertisement

Dark circles और धंसी आंखों ने बिगाड़ दी है चेहरे की सूरत, इन घरेलू उपायों से पाए तुरंत राहत

Dark Circles Home Remedies: आजकल नींद की कमी और तनाव के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स दिखाई देने लगते हैं, जिसका असर आपके चेहरे की खूबसूरती पर भी पड़ता है. ऐसे में आज हम यहां  कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं और चेहरे को चमकदार बना सकते हैं.

आदित्य कटारिया | Jun 04, 2025, 01:14 PM IST

1.खीरा और आलू 

खीरा और आलू 
1

खीरा और आलू डार्क सर्कल और आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये त्वचा को चमकदार बनाने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. आप खीरे या आलू के स्लाइस काटकर उन्हें अपनी बंद आंखों पर 20 मिनट के लिए रख सकते हैं या फिर उन्हें कद्दूकस करके पैक बना सकते हैं.

Advertisement

2.ठंडे टी-बैग्स इस्तेमाल करें 

ठंडे टी-बैग्स इस्तेमाल करें 
2

डार्क सर्कल और आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप ठंडे टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये ब्लड वेसल्स को संकुचित करने में मदद करते हैं, जिससे सूजन और डार्क सर्कल कम होते हैं.
 

3.पर्याप्त नींद लें

पर्याप्त नींद लें
3

पर्याप्त नींद न लेने से  डार्क सर्कल्स हो सकते हैं और आँखों में सूजन आ सकती हैं.ऐसे में हर रात 8 घंटे की गहरी नींद जरूर लें. पर्याप्त नींद लेने से आपकी आँखें तरोताजा महसूस करेंगी.

4.बादाम का तेल

बादाम का तेल
4

बादाम का तेल डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है, जो डार्क सर्कल्स को हल्का करते है. रात को सोने से पहले आप आंखों के नीचे बादाम के तेल की हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं.
 

5.एलोवेरा जेल 

एलोवेरा जेल 
5

एलोवेरा जेल डार्क सर्कल और आंखों की सूजन को कम करने के लिए बहुत कारगर उपाय है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आंखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement