लाइफस्टाइल
आदित्य कटारिया | Jun 16, 2025, 03:07 PM IST
1.एक्सफोलिएट करें

चेहरे और पीठ के मुहांसों को दूर करने के लिए हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएट कर सकते हैं. एक्सफोलिएशन डैड स्किन सेल्स को हटाता है और पोर्स को बंद होने से रोकता है.
2.टाइट कपड़े पहनने से बचें

गर्मियों में टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए. टाइट कपड़े त्वचा को रगड़ते हैं और पसीने के संपर्क में आते हैं जिससे शरीर में मुंहासे बढ़ सकते हैं.
3.पसीने के बाद तुरंत नहा लें

अक्सर पसीने की वजह से शरीर पर मुंहासे हो जाते हैं. ऐसे में अगर आपको बहुत पसीना आ रहा है तो तुरंत नहा लें. इससे आपके शरीर पर मुंहासे कम हो जाते हैं.
4.तकिए के कवर और तौलिये बदलें

चेहरे और पीठ के मुहांसों को दूर करने के लिए आप रोज तकिए के कवर बदलें और तौलिये को धोकर इस्तेमाल करें. अक्सर इन चीजों पर बैक्टीरिया और गंदगी जमा हो सकते है जिससे चेहरे पर मुहांसों की समस्या बढ़ सकती है.
5.नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स चुनें

हमेशा चेहरे पर नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. इससे आपके चेहरे पर पोर्स बंद नहीं होंगे जिससे मुहांसे होने का खतरा भी कम हो जाएगा.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.