Advertisement

जूते उतारते ही पैरो से आती गंदी बदबू? इन 5 घरेलू नुस्खों करें दूर

Body Odor Remedies: गर्मियों में अक्सर बंद जूते पहनने की वजह से पैरों में पसीना आता है, जिससे पैरों में तेज दुर्गंध आती है. इस समस्या को ब्रोमोडोसिस कहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यहां कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं, जिनसे तुरंत राहत मिल सकती है.

आदित्य कटारिया | Jun 13, 2025, 11:42 PM IST

1.बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा
1

आप बदबू को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह बदबू को बेअसर करता है और बैक्टीरिया को मारता है, इसलिए जूते उतारने के बाद कोई दुर्गंध नहीं आती है.
 

Advertisement

2.ब्लैक टी 

ब्लैक टी 
2

आप बदबू को दूर करने के लिए ब्लैक टी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें टैनिक एसिड होता है जो पसीने को कम करने में मदद करता है. टी बैग्स को पानी में उबालें. इसके बाद इस पानी से अपने पैरों को धोएं.
 

3.सिरके से धोएं पैर 

सिरके से धोएं पैर 
3

सिरका बदबू दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बदबू पैदा करने वाले कीटाणुओं को मार देते हैं. पैरों से दुर्गंध दूर करने के लिए सिरके से पैर धोएं.

4.सेंधा नमक

सेंधा नमक
4

सेंधा नमक भी बदबू दूर करने का कारगर उपाय माना जाता हैं. यह एक एंटी-माइक्रोबियल एजेंट की तरह काम करता है जो बदबू को खत्म करने में मदद करता है.
 

5.टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल
5

आप बदबू को दूर करने के लिए टी ट्री ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो पैरों की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं. पानी में टी ट्री ऑयल मिलाकर इससे अपने पैरों को धोएं और फिर अच्छे से मसाज करें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement