लाइफस्टाइल
Aman Maheshwari | Jul 17, 2025, 05:42 AM IST
1.बार-बार खाना खाएं

मसल्स गेन के लिए जरूरी है कि आपको बार-बार खाना खाने की आदत डालनी चाहिए. आप अगर कम मात्रा में खाते हैं तो बार-बार खाएं. इससे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है. आपको दिन में 3 बार की जगह 4-5 बार खाना चाहिए.
2.फल और सब्जियां खाएं

हेल्दी और फिट रहने के लिए विटामिन्स, मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों को खाना चाहिए. फल सब्जियां खाना सेहत के लिए अच्छा होता है. यह बॉडीबिल्डिंग में मदद करता है.
3.जंक और फास्ट फूड से दूरी

आपको बॉडीबिल्डिंग के लिए अधिक और बार-बार खाना चाहिए लेकिन किसी भी तरह के जंक फूड और फास्ट फूड को खाने से परहेज करना चाहिए.
4.हाई प्रोटीन डाइट लें

बॉडीबिल्डिंग के लिए हाई प्रोटीन डाइट लेना बहुत ही जरूरी होता है. मसल्स बनाने के लिए शरीर में प्रोटीन का इनटेक बढ़ाना जरूरी है. प्रोटीन के लिए नॉनवेज, दूध, पनीर और अंडे का सेवन करें.
5.डेली एक्सरसाइज करें

हेल्दी डाइट और खानपान का खास ध्यान रखने के साथ ही एक्सरसाइज करनी चाहिए. आप घर पर ही एक्सरसाइज करके अच्छी बॉडी बना सकते हैं. इसके लिए आप पुश अप्स, स्क्वाट्स जैसी एक्सरसाइज करें.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.