Advertisement

जिंदगी के इम्तिहान में पास होना है तो मान लें चाणक्य की ये 5 बातें, सक्सेस की श्योर शॉर्ट गारंटी है टिप्स  

Chanakya Niti Life Lesson : अगर आपको जीवन के हर एग्जाम में पास होना है तो चाणक्य की कुछ नीतियां आपको जीवन में उतारनी होगी.

ऋतु सिंह | Jul 19, 2025, 02:11 PM IST

1.चाणक्य ने दिया है सक्सेस का मूल मंत्र

चाणक्य ने दिया है सक्सेस का मूल मंत्र
1

आचार्य चाणक्य भारतीय राजनीति और नीतिशास्त्र के महान विद्वान थे. उनके कथन आज भी उतने ही प्रासंगिक और प्रेरक हैं. उन्होंने अपनी नीति में सक्सेस का मूल मंत्र दिया है कहा है कि जो उस नीति के तहत चलते हैं उन्हें शर्तिया सफलता मिलती है. तो चलिए जानें चाणक्य नीति किन बातों पर ध्यान देने को कहती है.
 

Advertisement

2. खूबियों का बखान न करें

 खूबियों का बखान न करें
2

जब कोई व्यक्ति अपनी खूबियों का बखान करता है, तो लोग उसमें कमियां ढूंढ़ने लगते हैं. ईर्ष्या और जलन के कारण उसे बुरी नज़र लग सकती है. दिखावा किए बिना आगे बढ़ना ही समझदारी है. चुपचाप काम करके आप इन नकारात्मक बातों से बच सकते हैं.
 

3.चंचलता या दिखावे से बचें

चंचलता या दिखावे से बचें
3

जब हम मौन रहते हैं, तो हमारा ध्यान कहीं और नहीं जाता. समय और ऊर्जा बातचीत या दिखावे में बर्बाद होती है. चुपचाप काम करने से ध्यान केंद्रित रहता है और अच्छे परिणाम भी मिलते हैं. इसलिए बहुत चंचलता या दिखावा खुद में न आने दें. जो लोग चुपचाप काम करते हैं, वे समय के साथ चमकते हैं. चाणक्य का मानना था कि सफलता व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि स्वयं के लिए बोलती है. काम शब्दों में नहीं, बल्कि उसके परिणामों में दिखता है.
 

4.अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें

अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें
4

अगर आप अपनी प्लानिंग या काम के बारे में सबको बताएंगे, तो कुछ लोग उसे बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. आपकी प्रगति सबको पसंद नहीं आएगी. इसलिए, चुपचाप आगे बढ़ते हुए आप अपने लक्ष्य को सुरक्षित रख सकते हैं.
 

5.चुप रहना सीखें

चुप रहना सीखें
5

अगर आप लगातार बोलते रहेंगे, तो लोग आपकी गलतियां नोटिस करने लगेंगे. इससे आलोचना भी होती है. जो लोग चुप रहते हैं और कम बोलते हैं, वे आलोचना से सुरक्षित रहते हैं. इसलिए चुप रहना एक अच्छी आदत मानी जाती है.
 

6.ऐसे ऊंचाई तक पहुंचेंगे

ऐसे ऊंचाई तक पहुंचेंगे
6

कम बोलना और दिखावा न करना, विनम्र व्यक्ति के गुण हैं. ऐसे लोग समाज में ज़्यादा पसंद किए जाते हैं, उनका सम्मान भी बढ़ता है. विनम्रता व्यक्ति को ऊंचाइयों तक ले जाती है.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement