Advertisement

भारत का ‘वॉटर पावर’ कहलाता है ये जिला, 17 नदियों से घिरा ये डिस्ट्रिक बना नेचर का मास्टरपीस

भारत के एक राज्या का जिला ऐसा है जो एक या दो नहीं, बल्कि 17 नदियों से है घिरा. क्या एक ही जिले में 17 नदियाँ बह सकती हैं? सुनने में यह किसी भूगोल के सवाल जैसा लगता है, लेकिन भारत में एक ऐसी जगह है जहां पानी ही सबसे बड़ी ताकत है और यही इसकी असली पहचान भी.

ऋतु सिंह | Apr 06, 2026, 08:00 AM IST

1.17 नदियों वाला जिला: आखिर कौन सी है ये जगह?

17 नदियों वाला जिला: आखिर कौन सी है ये जगह?
1

उत्तर प्रदेश का आजमगढ़ जिला अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ एक खास वजह से भी जाना जाता है. यहां से होकर करीब 17 नदियाँ बहती हैं. इनमें घाघरा नदी, तमसा नदी, बेसा, मंगई, कुंवर, सिलनी जैसी कई नदियां शामिल हैं, जो पूरे जिले में जल का मजबूत नेटवर्क बनाती हैं.

Advertisement

2.कौन-कौन सी नदियां यहां बहती हैं?

कौन-कौन सी नदियां यहां बहती हैं?
2

इन नदियों में प्रमुख हैं- घाघरा नदी, तमसा नदी, बेसा नदी, गाज़ी नदी, मंजूषा नदी, उदंती नदी, कुंवर नदी, सिलनी नदी, मंगई नदी, लोनी नदी, डोना नदी, ओरा नदी, बागड़ी नदी, सुकसुई नदी, कयाद नदी, नरई नदी और चोटी सरयू (नानी सरयू).
 
 

3.किसानों के लिए ‘जल का खजाना’ क्यों है यह जिला?

किसानों के लिए ‘जल का खजाना’ क्यों है यह जिला?
3

जहां देश के कई हिस्से पानी की कमी से जूझते हैं, वहीं आजमगढ़ में नदियों की भरमार खेती के लिए बड़ी ताकत है.यहां सिंचाई के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता और फसलें बेहतर होती हैं. इसका सीधा असर किसानों की आमदनी और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. अगर पानी सही तरीके से उपलब्ध हो, तो गांवों की आर्थिक स्थिति खुद-ब-खुद मजबूत हो सकती है.
 

4.ज्यादा नदियां, ज्यादा चुनौती भी

ज्यादा नदियां, ज्यादा चुनौती भी
4

इतनी नदियां होना सिर्फ फायदा ही नहीं, चुनौती भी है. बरसात के समय यही नदियां बाढ़ का खतरा भी बढ़ा देती हैं, जिससे फसलें और घर दोनों प्रभावित होते हैं. यानी यह जिला “नेचर का गिफ्ट + रिस्क” दोनों साथ लेकर चलता है.

5.सिर्फ नदियां ही नहीं, विरासत भी खास

सिर्फ नदियां ही नहीं, विरासत भी खास
5

आजमगढ़ सिर्फ नदियों का जिला नहीं है. इसकी पहचान शिक्षा, कला और खासतौर पर निजामाबाद की मशहूर मिट्टी कला से भी जुड़ी है.यह इलाका पूर्वांचल की संस्कृति, भाषा और खान-पान का बेहतरीन उदाहरण है.
 

6.आजमगढ़ की कहानी और क्या है बताती

आजमगढ़ की कहानी और क्या है बताती
6

आजमगढ़ की कहानी बताती है कि प्राकृतिक संसाधन किसी भी क्षेत्र की असली ताकत होते हैं,  लेकिन उनका सही उपयोग और प्रबंधन ही असली गेम चेंजर है. अगर पानी को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह किसी भी इलाके की आर्थिक तस्वीर बदल सकता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement