लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Nov 19, 2025, 07:42 AM IST
1. युवा पीढ़ी आज सिर्फ घूमना नहीं चाहती, बल्कि...

भारत की युवा पीढ़ी आज सिर्फ घूमना नहीं चाहती, बल्कि ऐसे अनुभव खोज रही है जो आध्यात्मिकता, संस्कृति, इतिहास और सोशल मीडिया अपील—सब कुछ एक साथ दे सकें. और यही वजह है कि उत्तर प्रदेश Gen-Z की सबसे पसंदीदा मंज़िल बनकर उभर रहा है. क्योंकि यह वही भूमि है जहां रामायण और महाभारत जैसी अमर कथाओं का जन्म हुआ, और जहां इतिहास आज भी सांस लेता है.
2.तनाव से राहत और आत्मिक शांति की खोज

Gen-Z लगातार पढ़ाई, नौकरी, सोशल मीडिया प्रेशर और प्रतियोगिता के बोझ से थक रही है. यूपी के तीर्थस्थल—अयोध्या, काशी, वृंदावन, चित्रकूट, प्रयागराज—उन्हें एक ऐसी जगह देते हैं जहां मन शांत होता है, आत्मा हल्की लगती है और जीवन का तनाव जैसे पीछे छूट जाता है. घाटों की सुबह की हवा, मंत्रों की ध्वनि और मंदिरों का वातावरण आज की युवा पीढ़ी के लिए "डिजिटल डिटॉक्स" जैसा असर छोड़ता है.
3.4000 साल पुराना इतिहास जो आज भी जिंदा है

उत्तर प्रदेश सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक जीवंत संग्रहालय है.यहां का इतिहास हड़प्पा युग से लेकर रामायण-काल, महाभारत युग से लेकर नवाबी दौर तक हर कदम पर महसूस किया जा सकता है. युवा इसे सिर्फ किताबों में पढ़ना नहीं चाहते; वे इसे जीना चाहते हैं.काशी की गलियों में चलते हुए, अयोध्या के मंदिरों में आरती देखते हुए, या हस्तिनापुर में महाभारत की धूल छूते हुए उन्हें ऐसा लगता है जैसे वे इतिहास के बीच खड़े हों.
4.संस्कृति, कला और संगीत की नर्सरी

Gen-Z को खुद को व्यक्त करना पसंद है, और यूपी की कला उन्हें यही स्पेस देती है.
कथक, ठुमरी, अवधी-ब्रज संस्कृति, नवाबी तहजीब, कुम्हार कला ये सब मिलकर युवाओं को भारत की असली आत्मा का एहसास कराते हैं. लखनऊ की गलियों में नवाबी नज़ाकत, वाराणसी की संगीत परंपरा और प्रयागराज का साहित्यिक माहौल युवाओं को अपनी ओर खींच रहा है.
5.रामायण–महाभारत की जन्मभूमि का आकर्षण

अयोध्या में जहां प्रभु राम का जन्म हुआ, हस्तिनापुर में जहां पांडवों का राज था और कुरुक्षेत्र के घटनाक्रम से लेकर पंचाल राज्य और चित्रकूट का वनवास स्थल से जुड़ी कहानियों को स्क्रीन पर देखकर बड़ी हुई Gen-Z अब इन्हें असल में देखकर यकीन ही नहीं करना चाहती बल्कि उस फील को महसूस करना चाहती है,उन्हें लगता है कि वे अपनी जड़ों को छू रहे हैं.
6.सोशल मीडिया युग में सबसे Instagrammable राज्य

यूपी के नए घाट, LED-लाइटेड कॉरिडोर, भव्य मंदिर, गंगा आरती, काशी कॉरिडोर, राम मंदिर की दिव्यता—सब कुछ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. Gen-Z के लिए यह एक ऐसा राज्य बन गया है जहां हर मोड़, हर दृश्य एक Instagram Reel बन सकता है.
7.राम मंदिर उद्घाटन के बाद आध्यात्मिक पर्यटन का उफान

2024 में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या Gen-Z के लिए “must-visit destination” बन गई है. दिव्य आरती, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, सांस्कृतिक चमक सब मिलकर यह युवाओं की आध्यात्मिक जिज्ञासा को जागृत कर रही है.
8.BHU जैसी यूनिवर्सिटीज इतिहास और आधुनिकता का मेल लगते हैं

BHU, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, AMU…यूपी सिर्फ पर्यटन ही नहीं, बल्कि शिक्षा और विचारों का केंद्र भी है. युवा यहां इतिहास और आधुनिकता का अनोखा मेल पाते हैं जो उन्हें प्रेरित करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से