लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Jul 08, 2025, 10:50 AM IST
1.सफेद बाल को तोड़ने की भूल न करें

सबसे पहले ये जान लें कि सफेद बाल को तोड़ने की भूल न करें क्योंकि ऐसा करके आप बाल को कमजोर करेंगे और इससे सफेद बाल होने रुकेंगे भी नहीं.
2.किन चीजों से बनेगी हर्बल हेयर डाई

बाल सफेद है तो आपको घर पर ही नेचुरल तरीके से डाई बनाने का तरीका दे रहे हैं. इसके लिए आपको केवल 2 चीजों की जरूरत होगी और वो है हिना यानी मेहंदी और इंडिगो पाउडर.
3.ऐसे बनाएं परमानेंट होममेड हेयर डाई

सबसे पहले एक चम्मच चायपत्ती और कॉफी और हल्दी मिलाकर एक गिलास पानी में उबाल लें. इसके बाद इसमें हिना को बाल की लंबाई के हिसाब से घोलकर कम से कम 8 घंटे के लिए रख दें. अब बाल में लगाने से ठीक 5 मिनट पहले आप गुनगुने पानी में इंडिगो पाउडर को चुटकी भर नमक मिलाकर घोल कर ढक कर रख दें. ध्यान रहे हिना और इंडिगो समान मात्रामें लें.
4.सफेद बालों पर कैसे लगाएं डाई

अगर आपके बाल बहुत सफेद है तो आपको सबसे पहले अपने सफेद बाल को जितना हो सके मेहंदी से लाल करना है. इसके बाद आपको इंडिगो-मेहंदी का पेस्ट लगाना होगा. वहीं अगर आपके बाल थोड़े ही सफेद हैं तो आप एक बार में ही इस पेस्ट को लगा सकते हैं. इससे सारे बाल आपके काले या डार्क ब्राउन हो जाएंगे.
5.इन बातों का रखें ध्यान

बस ध्यान रखें बाल पर मेहंदी का पेस्ट लगाने से पहले बाल धो लें और लगाने के बाद ये डाई 3 दिन तक शैंपू न करें. साथ ही डाई में आप तेल मिलाकर लगाएं. इससे बाल नर्म-मुलायम भी होंगे.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और देसी नुस्खे के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.