लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Aug 11, 2025, 12:21 PM IST
1.केश काला तेल जड़ से बाल काला करता है

अगर आप बालों को हमेशा के लिए जड़ से काला करना चाहते हैं तो आपको धैर्य से काम लेना होगा. इसके लिए आपको घर पर ही ऐसा तेल बनाना होगा जो बालों को धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरी तरह से काला कर सकता है. बस ध्यान रहे इस तेल को लगाने का तरीका सही होना चाहिए.
2.कम चीजों से बनेगा सस्ता केशकाला तेल

केशकाला तेल बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होगी और जिस चीज की जरूरत होगी वह आपको ऑनलाइन सस्ते में ही मिल भी जाएगा.
3.किन चीजों से बनेगा केशकाला तेल

सफेद बालों को काला करने के लिए आपको 2 कप सरसों का तेल, 2 छोटे चम्मच मेथी दाना, 1 छोटा चम्मच काला जीरा, 2 छोटे चम्मच आंवला पाउडर और 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 छोटे चम्मच भृंगराज पाउडर, 2 छोटे चम्मच इंडिगो पाउडर, 2 छोटे चम्मच मेहंदी पाउडर, 2 छोटे चम्मच रोजमेरी तेल और 2 छोटे चम्मच जटामासी पाउडर चाहिए,
4.जान ले तेल बनाने की विधि

सबसे पहलेएक पैन लें और उसमें 2 कप सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर बाकी सारी सामग्री डालकर मध्यम आंच पर पकाएं और चलाते रहें.तब तक पकाएं जब तक तेल में मिली सारी चीज़ें काली न हो जाएं. तेल को 10-15 मिनट तक उबलने के बाद, गैस बंद कर दें और तेल को किसी जार या कांच की बोतल में भरकर रख लें.
5.रोज रात में लगाएं ये तेल

रोज रात को सोने से पहले अपने सिर पर इससे मालिश करें और लगा रहने दें. अगली सुबह नहाने के लिए पर्याप्त है. ऐसा करने से बाल प्राकृतिक रूप से काले हो जाते हैं. आयुर्वेद भी कहता है कि सरसों का तेल हमारे सफेद बालों को काला करने में मदद करता है.
6.बालों के लिए सरसों के तेल के फायदे...

हमारी दादी-नानी के ज़माने से ही सरसों के तेल का इस्तेमाल बालों के लिए होता आ रहा है. आज भी कई लोग इस तेल का इस्तेमाल करते हैं. इस तेल को लगाने से बाल घने होते हैं. सरसों के तेल में आंवला पाउडर, कॉफ़ी पाउडर, मेथी और थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाकर हेयर पैक बनाने से भी सफेद बाल काले होते हैं. इसे भी तेल में मिलाकर उबालकर किसी बर्तन में भरकर रख लेना चाहिए. नहाने से एक घंटा पहले इस तेल को लगाएँ और फिर नहा लें. इस तेल के नियमित इस्तेमाल से सफेद बाल काले हो जाते हैं.
डिसक्लेमरः ये खबर सामान्य जानकारी के आधार पर लिखी गई है, अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.