लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Jul 08, 2025, 11:57 AM IST
1.इस पत्ते में छुपा है सारी बीमारी का इलाज

अगर आपको यूरिक एसिड कम करना है या किडनी को हेल्दी करना है तो पान के पत्ते को रोज चबाना शुरू कर दें. पान अपने अनोखे स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है, वहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं जो हमारे शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने का काम करते हैं. साथ ही यह पाचन में भी मदद करता है.
2.किडनी में फंसे स्टोन को भी करेगा बाहर

पान हमारे शरीर की कई गंभीर बीमारियों के लिए भी फायदेमंद है. पान खास तौर पर हमारे शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए औषधि का काम करता है. आयुर्वेद में पान को यूरिक एसिड के लिए औषधीय पत्ता माना गया है. साथ ही किडनी में फंसे स्टोन को भी निकालने में मददगार होता है.
3.पत्तों का रस निकालकर हर्बल चाय बनाएं

पान के पत्तों का रस निकालकर हर्बल चाय बनाएं या फिर पान के पत्तों को पानी में उबालकर उसमें शहद या नींबू मिलाएं. या फिर हर रात सोने से पहले एक पान का पत्ता चबाएं. ऐसा करने से आपके शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ ही पाचन में भी मदद मिलेगी.
4.ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है

अध्ययनों से पता चला है कि पान के पत्ते का अर्क यूरिक एसिड के स्तर और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए गए हैं. हालांकि इस पर और अधिक शोध की आवश्यकता है, लेकिन पान का पत्ता विभिन्न यूरिक एसिड से संबंधित बीमारियों के लिए एक आम पारंपरिक उपाय है.
5.जोड़ों के दर्द से राहत:

पान के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं.
6.वजन कम करने में मदद

पान के पत्ते चयापचय को बढ़ावा देने और वजन कम करने में मदद कर सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.