लाइफस्टाइल
अनामिका मिश्रा | Jun 17, 2025, 11:32 PM IST
1.Night Owl

रात में देर तक जगे रहना या देर रात तक स्क्रीन का इस्तेमाल करने से सेरोटोनिन बनने और डोपामाइन रेगुलेशन पर बुरा असर पड़ता है. साथ ही आपके दिमाग और आंखों पर भी असर पड़ता है, ऐसे में समय से सोएं और स्क्रीन टाइम को कम करें.
2.Caffeine

बहुत ज्यादा कॉफी का सेवन करना भी आपके हैप्पी हार्मोन पर बुरा असर डालता है. इससे चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ता है. हैप्पी हार्मोन के लेवल को बढ़ाने के लिए हेल्दी खाना खाएं और अच्छी लाइफस्टाइल अपनाएं.
3.Natural Light

बहुत से लोग धूप में जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं. नेचुरल लाइट की कमी से आपके शरीर में विटामिन डी का लेवल घट जाता है. लेकिन थोड़ी देर की धूप और नेचुरल लाइट आपके मूड को ठीक कर सकती है.
4.Lazy Lifestyle

सुस्त लाइफस्टाइल भी हैप्पी हार्मोन पर बुरा प्रभाव डालती है. आप घर पर डांस ब्रेक ले या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएं. ऐसे में आप खुश रहेंगे.
5.Chronic Stress

क्रॉनिक स्ट्रेस आपके सिस्टम को कोर्टिसोल से भर देता है, जो सेरोटोनिन और डोपामाइन के लेवल को कम कर देता है. इसके साथ ही अकेलापन भी ऑक्सीटोसिन और सेरोटोनिन के लेकव को घटाता है.