Advertisement

Uric Acid Control: प्यूरीन से भरी होती हैं ये 5 सब्जियां, यूरिक एसिड और किडनी रोग में कभी नहीं खाएं

यूरिक एसिड का लेवल हाई होने का मतलब है जोड़-जोड़ में दर्द और किडनी में स्टोन या इसकी खराबी का डर. अगर आपका यूरिक एसिड हाई है तो कुछ सब्जियां आपको लिए नहीं बनी हैं.

ऋतु सिंह | Jul 07, 2025, 02:32 PM IST

1.हाई प्यूरिन और हाई प्रोटीन डाइट से बढ़ता है यूरिक एसिड

हाई प्यूरिन और हाई प्रोटीन डाइट से बढ़ता है यूरिक एसिड
1

जब भी शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ती है यूरिक एसिड हाई हो जाता है. हाई प्यूरिन और हाई प्रोटीन डाइट से ब्लड में यूरिया का लेवल भी बढ़ने लगता है. ऐसे में आपको कुछ सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए. भले ही ये सब्जियां हेल्दी हैं लेकिन हाई यूरिक एसिड वालों के लिए ये अच्छी नहीं मानी जाती हैं.

Advertisement

2.फूलगोभी

फूलगोभी
2

फूलगोभी हाई रफेद से भरी होती है लेकिन इसमें प्यूरीन भी होता है इसलिए फूलगोभी को यूरिक एसिड और किडनी डिजीज में खाने से बचना चाहिए. फूलगोभी में मध्यम मात्रा में प्यूरीन होता है, प्रति 100 ग्राम में लगभग 51 मिलीग्राम.इसलिए अगर आपका यूरिक एसिड हाई है तो इतना प्यूरीन भी आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है.

3.मटर

मटर
3

मटर हम सभी को बहुत पसंद होती है और लोग इसे बिना मौसम के भी खाते हैं. लेकिन मटर में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर में प्यूरीन को बढ़ाने का काम करता है. ये प्यूरीन हड्डियों में जमा होकर सूजन और दर्द को बढ़ा सकते हैं. इसलिए अगर आपको यूरिक एसिड की समस्या है तो मटर खाने से बचें.
 

4.बैगन

बैगन
4

बैगन एक अच्छी सब्जी है लेकिन किडनी और हाई यूरिक एसिड वालों के लिए नहीं. बैंगन खाने से शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ सकी है। जिससे आपको जोड़ों में दर्द और सूजन ज्यादा हो सकती है.100 ग्राम बैंगन में लगभग 21 मिलीग्राम प्यूरीन होता है. 

5.ब्रोकली

ब्रोकली
5

हाई यूरिक एसिड वाले लोगों के लिए ब्रोकली का सेवन कई तरह से नुकसानदायक हो सकता है. इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर में प्यूरीन के पाचन को धीमा कर सकता है, जिससे दर्द और सूजन बढ़ सकती है. इसलिए अगर आपको यूरिक एसिड की समस्या है तो ब्रोकली खाने से बचें.
 

6. पालक

 पालक
6

आमतौर पर सेहतमंद माना जाने वाला पालक हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो गाउट की समस्या में प्यूरीन को बढ़ाकर सूजन और दर्द का कारण बन सकता है. इसलिए हाई यूरिक एसिड वाले लोगों को पालक से परहेज करना चाहिए.
 

7.मशरूम

मशरूम
7

मशरूम में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है. हालाँकि, अगर आपको यूरिक एसिड का स्तर अधिक है या गाउट है, तो मशरूम से दूर रहना ही बेहतर है. दरअसल, पाचन के बाद शरीर इन्हें प्यूरीन में बदल देता है, जिससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 


 

Advertisement
Advertisement
Advertisement