Advertisement

शादी से पहले ये 5 बातें जानना है बेहद जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है उम्रभर

शादी से पहले कुछ अहम सवाल पूछना बहुत जरूरी है, ताकि आगे चलकर रिश्ते में तनाव और गलतफहमियां न आएं. यह पांच बातें आपकी शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बना सकती हैं.

राजा राम | Jun 13, 2025, 07:59 PM IST

1.शादी से पहले कुछ जरूरी बातें साफ-साफ जान ली जाएं

शादी से पहले कुछ जरूरी बातें साफ-साफ जान ली जाएं
1

शादी सिर्फ एक सामाजिक रस्म नहीं, बल्कि जिंदगीभर का साथ निभाने का वादा होती है. इसमें दो लोग अपनी अलग परवरिश, सोच और आदतों को साथ लेकर आते हैं. ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि शादी से पहले कुछ जरूरी बातें साफ-साफ जान ली जाएं. अक्सर लोग प्यार में या फिर पारिवारिक दबाव में बड़े फैसले ले लेते हैं, लेकिन आगे चलकर यह जल्दबाज़ी पछतावे में बदल सकती है. अगर आप भी जल्द ही शादी करने जा रहे हैं, तो इन पांच सवालों को नजरअंदाज न करें. ये बातें न सिर्फ आपके रिश्ते को मजबूत बनाएंगी, बल्कि भविष्य में आने वाले तनाव को भी काफी हद तक टाल सकती हैं.
 

Advertisement

2.क्या वह इस रिश्ते के लिए सच में तैयार है?

क्या वह इस रिश्ते के लिए सच में तैयार है?
2

सबसे पहला और जरूरी सवाल यही है कि क्या वह भी इस रिश्ते को लेकर उतनी ही गंभीर है जितने आप हैं. कई बार लड़कियां पारिवारिक दबाव में हां कह देती हैं, लेकिन अंदर से वह इस रिश्ते को लेकर सहज नहीं होतीं. इस पर खुलकर बात करें और उसकी भावनाएं समझें.
 

3.भविष्य को लेकर उसकी सोच क्या है?

भविष्य को लेकर उसकी सोच क्या है?
3

शादी के बाद जीवन की दिशा क्या होगी, यह पहले से तय होना चाहिए. पूछें कि वह करियर, बच्चों और लाइफस्टाइल को लेकर क्या सोचती है। इससे दोनों के बीच स्पष्टता बनी रहती है और भविष्य की योजना बनाना आसान हो जाता है.
 

4.क्या वह आपके परिवार को अपना मानेगी?

क्या वह आपके परिवार को अपना मानेगी?
4

शादी दो लोगों का नहीं, दो परिवारों का मिलन होता है. यह जानना जरूरी है कि वह आपके माता-पिता और रिश्तेदारों को लेकर क्या सोचती है. अगर वह उन्हें अपनाने को तैयार है, तो रिश्ते की नींव और मजबूत होगी.

5.पैसों और खर्चों को लेकर उसकी राय क्या है?

पैसों और खर्चों को लेकर उसकी राय क्या है?
5

फाइनेंस एक ऐसा पहलू है जो कई रिश्तों में तनाव की वजह बनता है. शादी से पहले यह जान लें कि वह खर्च और बचत को कैसे देखती है. अगर दोनों की सोच मिलती है, तो फाइनेंशियल फैसले लेना आसान होगा.

6.जिम्मेदारियों को लेकर कितनी तैयार है?

जिम्मेदारियों को लेकर कितनी तैयार है?
6

शादी के बाद जीवन में कई नई जिम्मेदारियां आती हैं घर, नौकरी, बच्चों की परवरिश और परिवार की देखभाल। यह समझना जरूरी है कि वह इन जिम्मेदारियों को लेकर कितनी तैयार और गंभीर है. अगर दोनों मिलकर जिम्मेदारियों को बांटें, तो रिश्ता संतुलित और खुशहाल रहेगा. अगर ये बातें पहले ही साफ कर ली जाएं, तो शादी के बाद की जिंदगी काफी सहज और सुखद हो सकती है. रिश्ते में पारदर्शिता और आपसी समझ ही उसकी असली ताकत होती है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement