Advertisement

किडनी को फिट रखते हैं ये 5 पावरफुल फूड्स, डाइट में जरूर करें शामिल

Foods For Kidney: किडनी शरीर का बहुत ही जरूरी अंग है. अगर किडनी स्वस्थ नहीं रहेगी तो हमारा शरीर ठीक से काम नहीं कर पाएगा और कई बीमारियों से घिरा रहेगा. ऐसे में आज हम आपको कुछ खास, पावरफुल फूड्स के बारे में बताएंगे जो किडनी को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.

आदित्य कटारिया | Jun 17, 2025, 10:36 AM IST

1.पत्ता गोभी

पत्ता गोभी
1

पत्तागोभी किडनी के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसमें विटामिन के, विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है, जो किडनी के लिए उपयोगी होते हैं.
 

Advertisement

2.प्याज

प्याज
2

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आप प्याज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें फ्लेवोनोइड्स और सल्फर पाए जाते है जो किडनी की फंक्शनिंग को बेहतर कर सकते हैं.

3.लाल शिमला मिर्च

लाल शिमला मिर्च
3

अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आप लाल शिमला मिर्च का सेवन कर सकते हैं. इनमें पोटैशियम बहुत कम होता है, जो किडनी के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है.
 

4.लहसुन

लहसुन
4

लहसुन किडनी को स्वस्थ रखने में भी बहुत कारगर है. इसमें एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
 

5.सेब

सेब
5

सेब किडनी के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें पोटैशियम और सोडियम कम होता है, जो किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement