Advertisement

Weight Loss Habits: ये 5 आदतें बॉडी फैट को तेजी से पिघला देंगी, डेली रूटीन में करें शामिल

अक्सर लोग बॉडी फैट कम करने और फिट रहने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं लेकिन उन्हें कोई नतीजा नहीं मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी दिनचर्या में कुछ आदतों को बदलकर शरीर की चर्बी घटाना आसान हो जाता है? आइए यहां जानते हैं कि कौन सी आदतें बॉडी फैट को जल्दी पिघलाने में मदद कर सकती हैं.

आदित्य कटारिया | Jun 17, 2025, 03:56 PM IST

1.सुबह उठकर पिएं पानी 

सुबह उठकर पिएं पानी 
1

सुबह उठते ही अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें. इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में कारगर होता है और वजन कम करने में मदद करता है.
 

Advertisement

2.फिजिकल एक्टिविटी करें

फिजिकल एक्टिविटी करें
2

वजन कम करने के लिए हर दिन कम से कम 30 मिनट तक कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करें. इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है. आप अपनी दिनचर्या में जॉगिंग, साइकिल चलाना या वॉकिंग जैसी एक्टिविटीज शामिल कर सकते हैं.
 

3.प्रोटीन युक्त नाश्ता करें 

प्रोटीन युक्त नाश्ता करें 
3

आप अपने नाश्ते में प्रोटीन युक्त चीजें जैसे अंडे, पनीर या दही आदि शामिल कर सकते हैं. ये चीजें आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती हैं, जिससे कैलोरी का सेवन कम होता है और वजन कम करने में मदद मिल सकती है.
 

4.प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचें

प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचें
4

अपने आहार में प्रोसेस्ड फूड्स को शामिल करने से बचें. इनमें अनहेल्दी फैट्स और ज्यादा चीनी होती है जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है.

5.पर्याप्त नींद लें: 

पर्याप्त नींद लें: 
5

हमेशा पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें। नींद की कमी से तनाव हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ता है, जिससे वजन बढ़ सकता है. अच्छी नींद लेने से आपके शरीर को ठीक होने और एनर्जेटिक बने रहने में मदद मिलती है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement