लाइफस्टाइल
Abhay Sharma | Jul 13, 2025, 01:52 PM IST
1.डाइट या जिम नहीं, बल्कि ऐसे कम किया वजन

बताया जा रहा है कि साल 1992 में एक फिल्म के लिए दिलीप जोशी को वजन कम करना था, तब उन्होंने इसके लिए कोई खास डाइट या जिम वर्कआउट नहीं, बल्कि रनिंग का सहारा लिया और इससे 45 दिनों में 16 किलो वजन घटाया.
2.कैसे घटाया वजन?

इसके लिए उन्होंने रोजाना ऑफिस से आने के बाद 45 मिनट की रनिंग शुरू की, जिससे उनका वजन तेजी से कम होने लगा. आइए जानें वजन घटाने के लिए रनिंग कैसे असरदार साबित होती है और इस इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
3.कैलोरी बर्न करता है रनिंग

रनिंग एक हाई-इंटेंसिटी कार्डियो एक्सरसाइज है, जिससे तेजी से कैलोरी बर्न होती है. एक घंटे की तेज दौड़ लगाकार लगभग 500-700 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है. रोजाना अगर आप 45 मिनट दौड़ते हैं तो इससे हफ्ते में करीब 3500-5000 कैलोरी बर्न कर सकते हैं, जो लगभग 0.5-1 किलो वजन कम करने के बराबर होता है.
4.रनिंग के फायदे

रनिंग न सिर्फ वजन कम करती है बल्कि मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, इससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है. इससे पूरे शरीर का एक्सरसाइज होता है, इससे पैरों, कोर, बाजुओं और पीठ की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं, जो शरीर को टोन करने और एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद करती है.
5.इन बातों का रखें ध्यान

धीरे-धीरे शुरुआत करें, पहले 15-20 मिनट वॉक और फिर धीरे-धीरे रनिंग की गति बढ़ाएं, सही जूते पहनें, हाइड्रेशन है जरूरी, इसके लिए सही पोस्चर बनाए रखें, डाइट का भी रखें ध्यान, इसके लिए रेस्ट भी जरूरी है. इसके लिए हफ्ते में 1-2 दिन आराम दें या हल्की एक्सरसाइज करें.