लाइफस्टाइल
Abhay Sharma | Dec 15, 2025, 08:56 PM IST
1.अच्छे लीडर की पहचान

एक अच्छा लीडर केवल अपने बारे में नहीं, बल्कि टीम के प्रत्येक सदस्यों के बारे में सोचकर आगे कदम बढ़ाता है. ऐसे लीडर टीम को रिप्रेजेंट करने के लिए जाने जाते हैं. इसलिए भविष्य में लीडर बनना चाहते हैं या बनने वाले हैं तो इन आदतों को जरूर अपनाएं.
2.खुद को अपडेट करते रहना

अच्छे लीडर हमेशा सीखते रहते हैं, ऐसे लोग ये नहीं सोचता कि अब सब सीख लिया है और हमेशा अपनी स्किल्स को बेहतर करता है. इसके अलावा ऐसे लोग पढ़ाई, हेल्थ, मेंटल स्ट्रेंथ के साथ खुद को फिजिकली, मेंटली और इमोशनली भी फिट रखते हैं, ताकि लंबे समय तक लीड कर सके.
3.टीमवर्क पर फोकस

एक अच्छे लीडर का मानना है कि जब लोग साथ मिलकर काम करते हैं, तो यह एक नई ताकत बनती है, इसे सिनर्जी कहा जाता है. हर सक्सेजफुल लीडर यह जानता है कि अकेले कुछ भी करना मुश्किल है पर टीम के साथ कुछ भी पॉसिबल है.
4.पहले समझना फिर समझाना

अच्छे लीडर हमेशा दूसरों की बात ध्यान से सुनते हैं, केवल बोलने पर ही ध्यान नहीं देते. ऐसे लोग पहले बात को समझने की कोशिश करते हैं कि सामने वाला क्या कह रहा है और क्यों कह रहा है. इससे कम्युनिकेशन स्ट्रॉन्ग होता है और काम में सफलता मिलती है.
5.Win-Win सिचुएशन

एक अच्छा लीडर वही कहलाता है, जो हर किसी के लिए फायदे की सोच रखे. इसलिए अच्छा लीडर हमेशा ऐसी सिचुएशन बनाता है जिसमें सभी लोग जीतें, ताकि टीम में भरोसा बने और लोग खुलकर काम भी करें.
6.जरूरी चीजें पहले करना

इसके अलावा एक अच्छे लीडर में इस बात कि समझ होती है कि क्या जरूरी है और क्या इमरजेंसी. इसके अलावा ऐसे लोग अपनी एनर्जी उन कामों में लगाता है जो उसके लॉन्ग टर्म गोल्स से जुड़े होते हैं, न कि उन चीजों में जो बस अभी-अभी करनी है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर