Advertisement

Karmic Relationships: किस इंसान से आपका कैसा है 'कर्म बंधन'? इन 7 संकेतों से चल जाएगा पता 

Karmic Relationship Signs: जब इंसान का जन्म होता है तो वह कई तरह के रिश्तों से जुड़ जाता है. इनमें से कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिन्हें कर्म संबंध कहा जाता है. माना जाता है कि ये रिश्ते हमारे पिछले जन्मों और इस जीवन के कर्मों का परिणाम होते हैं और ये हमारे जीवन को अलग-अलग तरीकों से प्रभावित करते हैं. 

Abhay Sharma | Feb 13, 2026, 09:23 PM IST

1.पहले जान लें क्या है कर्म संबंध

पहले जान लें क्या है कर्म संबंध
1

कर्म संबंध वह रिश्ता माना जाता है जो हमारे कर्मों से जुड़ा होता है, मान्यता है कि हमारे पिछले या इस जन्म के किए गए अच्छे-बुरे कर्मों का असर हमारे जीवन में आने वाले लोगों पर पड़ता है. कुछ लोग हमारी जिंदगी में खास वजह से आते हैं, हमें खुशी देने, कोई सबक सिखाने या हमें बेहतर इंसान बनाने के लिए. ऐसे रिश्तों को ही कर्म संबंध कहा जाता है.  

Advertisement

2.'कर्म बंधन' कितने तरह के होते हैं? 

'कर्म बंधन' कितने तरह के होते हैं? 
2

बता दें कि कुछ लोग हमारी जिंदगी में अचानक आते हैं और गहरा असर छोड़ जाते हैं,  कुछ रिश्ते बिना कारण बहुत अच्छे या बहुत कठिन लगते हैं,  कुछ लोगों से मिलते ही अपनापन या अजीब खिंचाव महसूस होता है, ऐसे रिश्तों को ही कई लोग कर्म संबंध कहते हैं.  हालांकि, यह एक आध्यात्मिक मान्यता है. इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन कई लोग अपने अनुभव के आधार पर इसे मानते हैं.  कर्म संबंध मुख्य रूप से 3 प्रकार के होते हैं: 

3.1. आत्मीय संबंध (सोलमेट रिश्ता)

1. आत्मीय संबंध (सोलमेट रिश्ता)
3

आत्मीय संबंध वह रिश्ता होता है, जिसमें दो लोगों के बीच गहरा जुड़ाव और समझ होती है. ऐसा लगता है जैसे वे एक-दूसरे के लिए ही बने हों. वे एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं, मुश्किल समय में साथ देते हैं और जीवन की यात्रा में एक-दूसरे का सहारा बनते हैं.  

4.2 ट्विन-फ्लेम कनेक्शन

2 ट्विन-फ्लेम कनेक्शन
4

ट्विन-फ्लेम का मतलब होता है एक आत्मा के दो हिस्से, माना जाता है कि ऐसे रिश्ते में दो लोगों का जुड़ाव बहुत गहरा और खास होता है, जैसे वे एक ही आत्मा के दो भाग हों और उनका जीवन का उद्देश्य एक जैसा हो सकता है और वे एक-दूसरे की मदद करके अपने लक्ष्य को समझते और पूरा करते हैं. यह रिश्ता हमेशा रोमांटिक हो, ऐसा जरूरी नहीं है, यह दोस्ती जैसा या कभी-कभी मुश्किल और टकराव भरा भी हो सकता है. जब दोनों अपना मकसद पूरा कर लेते हैं, तो वे अलग रास्तों पर भी जा सकते हैं.

5.3- कर्म साझेदारी

3- कर्म साझेदारी
5

कर्मिक साझेदारी वह रिश्ता माना जाता है, जिसमें दो लोग किसी पुराने अधूरे मुद्दे को सुलझाने या जीवन का जरूरी सबक सीखने के लिए मिलते हैं. ऐसे रिश्ते गहरे और असरदार होते हैं और व्यक्ति के विकास में मदद करते हैं. लेकिन ये रिश्ते हमेशा लंबे समय तक चलें, यह जरूरी नहीं है. जब उनका सबक पूरा हो जाता है, तो रिश्ता खत्म भी हो सकता है. 

 

6. किस इंसान से आपका कैसा है 'कर्म बंधन'? जानें 7 संकेत

 किस इंसान से आपका कैसा है 'कर्म बंधन'? जानें 7 संकेत
6

इसके मुख्य 7 संकेत माने जाते हैं, इनमें तुरंत गहरा जुड़ाव, रोलर कोस्टर जैसी भावनाएं, अनसुलझे मुद्दे बार-बार आना, इसे छोड़ना मुश्किल होना, टॉक्सिक (विषाक्त) महसूस होना, बहुत ज़्यादा निर्भरता, और स्वार्थी व्यवहार शामिल है. बताते चलें कि कर्म सम्बन्ध अच्छे या बुरे दोनों हो सकते हैं लेकिन उनका कुछ भी होना आपको व्यक्तिगत विकास, उपचार और आध्यात्मिक विकास के अवसर प्रदान करते हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement