Advertisement

Financial Habits: कम इनकम में भी इन स्मार्ट आदतों से बनती है दौलत, कभी हाथ से जाने न दें ये मौका

Wealth building habits: अमीरी दिखावे में नहीं, बल्कि सादगी, समझदारी से खर्च और भविष्य की सही प्लानिंग में होती है.  अगर जरूरत व प्राथमिकता के हिसाब से खर्च करते हैं तो धीरे-धीरे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं. अगर आपकी इनकम कम है और आप ये किफायती आदतें अपनाते हैं तब भी भरपूर दौलत बना सकते हैं.. 

Abhay Sharma | Jan 21, 2026, 09:16 PM IST

1.किफायती आदतें 

किफायती आदतें 
1

कम इनकम होने के बावजूद, अगर आप रोजमर्रा की जिदगी में इन किफायती आदतों क अपनाते हैं, साथ ही जरूरत व प्राथमिकता के हिसाब से खर्च करते हैं तो आप धीरे-धीरे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं. आइए जानें इन खास किफायती आदतों के बारे में... 

Advertisement

2.फाइनेंशियल प्लानिंग

फाइनेंशियल प्लानिंग
2

आमतौर पर अमीर लोग भले ही धनवान हों, पर वे पैसे का सोच-समझकर इस्तेमाल करते हैं, साथ ही फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान देते हैं. आप भी बुद्धिमानी से खर्च करें, सही निवेश करें और बीमा व बचत के जरिए अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं.  

3.फैंसी चीजों पर कम करें खर्च

फैंसी चीजों पर कम करें खर्च
3

इसके अलावा फैंसी चीजों पर ज्यादा खर्च करने से बेहतर है भविष्य को ध्यान में रखकर सोच-समझकर पैसे खर्च करना. किफायत का मतलब कंजूसी नहीं, बल्कि पैसे को समझदारी से खर्च कर आर्थिक रूप से मजबूत बनना है.  

4.कीमत नहीं, गुणवत्ता देखें

कीमत नहीं, गुणवत्ता देखें
4

इसके अलावा अमीर लोग सस्ता नहीं, टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण सामान चुनते हैं क्योंकि लंबे समय में वही फायदेमंद होता है. खरीदारी करते समय कीमत से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान देना समझदारी भरा फैसला होता है. 

5.ऑफर और डिस्काउंट का मौका न छोड़ें

ऑफर और डिस्काउंट का मौका न छोड़ें
5

अगर जो चीज तुरंत जरूरी न हो, उसे छूट या सेल के समय खरीदना पैसे बचाने का स्मार्ट तरीका है. बता दें कि कूपन और डिस्काउंट का फायदा उठाना किफायत की आदत है, न कि प्रतिष्ठा घटाने वाली बात है. 

 

6.जरूरी काम पहले: लक्ष्य करें निर्धारित 

जरूरी काम पहले: लक्ष्य करें निर्धारित 
6

अमीर और सफल लोग सोने से पहले अगले दिन की टू-डू लिस्ट जरूर बनाते हैं, ताकि वे जरूरी कामों पर फोकस कर सकें. आप भी रोज रात यह आदत अपनाएं, इससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी और लक्ष्य पाना आसान हो जाएगा. यह आदत स्वाभाविक रूप से किफायत का पहलू भी शामिल हो जाता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से... 

Advertisement
Advertisement
Advertisement