Advertisement

Navrati Mehandi Designs 2025: नवरात्रि के पहले दिन हाथों पर रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स, बढ़ जाएगी रौनक

नवरात्रि का पर्व शुरू होते ही हर तरफ भक्ति व खुशी का माहौल छा जाता है. इन 9 दिनों में माता रानी की पूजा के अलावा, श्रृंगार का भी विशेष महत्व होता है. भारतीय परंपरा में ऐसे मौके पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ होता है. अगर आप भी इस नवरात्रि को खास बनाना चाहती हैं, तो यहां देखें ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस..

Pragya Bharti | Sep 21, 2025, 04:49 PM IST

1.ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन (Traditional Mehndi Design)

ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन (Traditional Mehndi Design)
1

यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए है, जो पारंपरिक लुक पसंद करती हैं. इसमें हथेली और उंगलियों को बारीक जाली वर्क, मोर और कलश जैसे पारंपरिक डिजाइन्स से भरा जाता है. इस डिजाइन को रचने में समय जरूर लगता है, लेकिन इसका गहरा रंग आपके हाथों की सुंदरता को सबसे अलग बना देगी.

Advertisement

2.अरेबिक फ्लोरल चेन पैटर्न (Arabic Floral Mehndi Design)

अरेबिक फ्लोरल चेन पैटर्न (Arabic Floral Mehndi Design)
2

अरेबिक डिजाइन सबसे सिंपल और यूनिक होते हैं. इसमें मोटी आउटलाइन के साथ फूलों और पत्तों की बड़ी आकृतियां दिखेंगी. 'चेन पैटर्न' में, हथेली के एक कोने से शुरू होकर कलाई तक एक फ्लोरल बेल्ट या चेन बनाई जाती है, जो जल्दी लग जाती है और मॉडर्न लुक भी देती है.

3.फिंगरटिप्स और बैक हैंड फोकस डिजाइन (Simple Back Hand Mehndi Design)

फिंगरटिप्स और बैक हैंड फोकस डिजाइन (Simple Back Hand Mehndi Design)
3

आजकल उंगलियों के ऊपरी हिस्से और हाथ के पीछे पर भी गोल टिक्की डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं. इसमें हथेली को हल्का रखते हुए, उंगलियों पर चेक या बेल का पैटर्न बनाया जाता है. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो पूरे हाथ पर भरी मेहंदी पसंद नहीं करते हैं और ट्रेडिशनल टच भी चाहते हैं.

4.ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन (Unique Mehndi Designs)

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन (Unique Mehndi Designs)
4

यह डिजाइन बिल्कुल किसी गहने जैसा दिखता है. इसमें कलाई पर एक ब्रेसलेट और बीच की उंगली से शुरू होकर कलाई तक एक पतली चेन बनाई जाती है. इस डिजाइन में ज्यादा भरावन नहीं होता, जिससे यह बहुत साफ और स्टाइलिश लगता है.

5.राजस्थानी जाली और चेक वर्क (Rajasthani Jaali and Check Work Mehndi)

राजस्थानी जाली और चेक वर्क (Rajasthani Jaali and Check Work Mehndi)
5

राजस्थानी मेहंदी में जाली और बारीक चेक पैटर्न जरूर होता है. इस डिजाइन में पूरी हथेली पर बेहद बारीकी से जाल बुना जाता है और इसे कुछ खास आर्ट जैसे कि ढोल, शहनाई, या नाचती लड़की आदि बनाई होती है. यह भरी हुई डिजाइन फेस्टिव लुक को एन्हांस करती है.

6.मंडाला आर्ट (Mandala Art Mehndi)

मंडाला आर्ट (Mandala Art Mehndi)
6

मंडाला डिजााइन गोलाकार होता है, जो हथेली के केंद्र में बनाया जाता है. यह डिजाइन समरूपता पर आधारित होता है और तेजी से बन जाता है. इसे चारों ओर बिंदुओं और अर्ध-गोलाकार पैटर्न से सजाया जाता है. यह दिखने में जितना सिंपल होता है, उतना ही आकर्षक भी लगता है.

7.शेडेड मेहंदी डिजाइन (Shaded Mehndi Design)

शेडेड मेहंदी डिजाइन (Shaded Mehndi Design)
7

इस ट्रेंडी डिजाइन में, मेहंदी को केवल आउटलाइन से नहीं भरा जाता, बल्कि शेडिंग का भी इस्तेमाल किया जाता है. मोटी आउटलाइन बनाने के बाद, बीच के हिस्से को हल्का शेड दिया जाता है, जिससे डिजाइन में गहराई आती है. फ्लोरल पैटर्न या मोर जैसे मोटिफ्स के लिए यह तकनीक शानदार दिखती है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement