Advertisement

सावन सोमवार और हरियाली तीज पर ट्राई करें Shweta Tiwari की ये ग्रीन एथनिक लुक्स

Shweta Tiwari Green Ethnic Look: अगर आप भी सावन सोमवार और हरियाली तीज पर ग्रीन लुक ट्राई करना चाहती हैं तो श्वेता तिवारी की इन ग्रीन एथनिक लुक्स से आइडिया ले सकती हैं.  

Abhay Sharma | Jul 17, 2025, 01:59 PM IST

1.सावन में हरे रंग का महत्व

सावन में हरे रंग का महत्व
1

सावन की शुरूआत 11 जुलाई से हो चुकी है, इस खास महीने में हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है. इसलिए इस महीने में हरे रंग की चूड़ियां, सूट और साड़ी पहनने का ट्रेंड बढ़ जाता है. 

Advertisement

2.श्वेता तिवारी की ग्रीन एथनिक लुक्स   

श्वेता तिवारी की ग्रीन एथनिक लुक्स   
2

ऐसे में सावन के महीने में हरे रंग के इन ड्रेस के साथ आप आपने लुक को लेवल-अप कर सकती हैं, तो आइए एक नजर डालते हैं श्वेता तिवारी की इन खास लुक्स पर... 

3.गोटा-पट्टा वर्क सूट

गोटा-पट्टा वर्क सूट
3

सावन के दूसरे सोमवार पर आप श्वेता तिवारी की ये खास लुक ट्राई कर सकती हैं, इसमें श्वेता ने पट्टा वर्क सूट पहन रखा है. सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं तो आप पर ये ड्रेस खूब जंचेगी. इसके साथ आप हल्का मेकअप, नेकलेस, ग्रीन बैंगेल्स और स्टाइलिश हेयर स्टाइल के साथ इस लुक को कंप्लीट कर सकती हैं. देखें फोटे... 

4.ग्रीन सूट और प्लाजो 

ग्रीन सूट और प्लाजो 
4

सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर आप ये सिंपल लुक भी ट्राई कर सकती हैं, इसमें श्वेता तिवारी ने ग्रीन कलर के प्लाजो के साथ लेस वर्क सूट पहन रखा है. इसमें खास लुक को कंप्लीट करने के लिए आप ग्रीन चूड़ियां पहन सकती हैं, इसके साथ हल्का मेकअप ही अच्छा रहेगा. देखें फोटो... 

5.एंब्रॉयडरी वर्क हैवी साड़ी 

एंब्रॉयडरी वर्क हैवी साड़ी 
5

वहीं अगर आप कुछ हैवी और भारी लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो श्वेता तिवारी के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं. इसमें श्वेता ने ग्रीन कलर में प्रिंटेड और एंब्रॉयडरी वर्क हैवी साड़ी पहन रखी है. यह लुक नेकलेस और मेकअप के साथ उन्होंने कंप्लीट किया है. आप भी इस लुक से आइडिया ले सकती हैं. देखें फोटे...  

6.प्रिंटेड शरारा सूट 

प्रिंटेड शरारा सूट 
6

पिंटेड ड्रेस इन दिनों खूब चलन में, आप भी ऐसा ही कुछ पहनना चाह रही हैं तो सावन में ये प्रिंटेड शरारा सूट ट्राई कर सकती हैं. इसमें आप कंफर्टेबल भी रहेंगी. मार्केट में इसमें कई डिजाइन आपको मिल जाएंगे, अपनी पसंद के मुताबिक सेलेक्ट कर सकती हैं. देखें फोट

7.ग्रीन अनारकली कुर्ती 

ग्रीन अनारकली कुर्ती 
7

इसके अलावा आप चाहें तो श्वेता तिवारी के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं, ये लुक भी काफी सिंपल और सोबर लग रहा है. आप भी इस तरह की खास ड्रेस ट्राई कर सकती हैं. इस ड्रेस के साथ भी हरे रंग की चूड़ियां कैरी कर सकती हैं. ऐसे में अगर आप सावन के महीने में खास लुक चाहती हैं तो इन लुक्स से आइडिया ले सकती हैं..
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement