लाइफस्टाइल
Abhay Sharma | Aug 05, 2025, 08:11 PM IST
1.शहनाज गिल का ट्रांसफॉर्मेशन

बता दें कि शहनाज गिल का ट्रांसफॉर्मेशन हमेशा से लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा है और उनकी वेट लॉस जर्नी ने लोगों को हैरान कर दिया था. शहनाज यो यो हनी सिंह के साथ 'इक कुड़ी' फिल्म के ट्रैक में नजर आएंगी, जो इसी साल सितंबर में रिलीज होने वाली है.
2.लो ब्लड प्रेशर की हुई हैं शिकार?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के कारण तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुई हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाई बीपी की तरह ही लो ब्लड प्रेशर होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
3.इन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लो ब्लड प्रेशर की वजह से कई तरह की गंभीर परेशानिय़ों का सामना करना पड़ सकता है, इसमें चक्कर आने की समस्या, धुंधलापन होने की समस्या, सांस लेने में परेशानी, उल्टी या मतली, बेहोशी, हाथों-पैरों का ठंडा होना होना शामिल है.
4.लो ब्लड प्रेशर के कारण

शरीर में पानी की कमी, दवाएं (जैसे कि हाई बीपी के लिए दवाएं, एंटीडिप्रेसेंट, और कुछ पेनकिलर्स), हृदय की समस्याएं, डायबिटीज या थायरॉयड की समस्याएं, गंभीर इंफेक्शन, एलर्जी रिएक्शन, गर्भावस्था में ये समस्या हो सकती है.
5.लो ब्लड प्रेशर के लक्षण क्या हैं

चक्कर आना या बेहोशी की समस्या, धुंधली दृष्टि, उल्टी आना, थकान, फोकस करने में कठिनाई, ठंडी, चिपचिपी त्वचा जैसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत इनपर ध्यान दें, ये लो ब्लड प्रेशर के संकते हो सकते हैं.
6.लो ब्लड प्रेशर कब बन जाता है खतरनाक?

अगर लंबे समय तक ये समस्या बनी रहे तो इस स्थिति में आपको दिल का दौरा पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक साइलेंट हार्ट अटैक सबसे ज्यादा लो बीपी के दौरान ही होता है. इसके अलावा इससे स्ट्रोक, गुर्दे फेल होना, ऐसे में अगर आपको लो बीपी की इस समस्या से हमेशा के लिए दूर रहता है, तो आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.