लाइफस्टाइल
सुमित तिवारी | Jun 02, 2025, 02:09 PM IST
1.छोटी-छोटी बतों पर लड़ाई

अगर आपकी छोटी-छोटी बातों से पार्टनर से लड़ाई होती है और छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करता हैं तो इसका सीधा मतलब है कि अब वह आपसे छुटकारा चाहता है.
2.अकेले समय बिताने से बचे

पहले जो पार्टनर आपके साथ अकेले समय बिताने के लिए बहाने ढूंढ़ता था अब वह आपसे साथ अकेले रहने से बचता है तो ये इसी तरफ इशारा कर रहा है कि अब आप दोनों की आपस में नहीं बनती है.
3.चीजों की बुराई

अगर पार्टनर उन चीजों की बुराई करने लगा है, जो पहले उसे पसंद हुआ करती थीं, तो यह भी दिलचस्पी कम होने का साइन हो सकता है.
4.खुद के लिए टाइम

अगर आपका पार्टनर बार-बार कहने लगे कि उसे खुद के लिए टाइम चाहिए तो और वह बार-बार जानबूझकर ऐसा करें तो ये भी सही साइन नहीं है.
5.रेड फ्लैग

पहले जो शख्स आपकी हर पोस्ट पर रिएक्ट करता था, अब आपकी ऑनलाइन मौजूदगी को पूरी तरह नजरअंदाज करने लगे, तो यह एक बड़ा रेड फ्लैग है.