लाइफस्टाइल
Abhay Sharma | Nov 29, 2025, 04:51 PM IST
1.बिना एयर प्यूरीफायर घर से निकालें डस्ट

हालांकि, आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से बिना एयर प्यूरीफायर के घर में हवा में तैर रहे धूल के कण को साफ किया जा सकता है. बता दें कि घर में धूल को रोकने और उसे जमने न दें, तो घर को ज़्यादा साफ, ताज़ा और सेहतमंद रखा जा सकता है. जानिए कैसे बिना एयर प्यूरीफायर के डस्ट दूर कर सकते हैं.
2.नम कपड़े से सतहें साफ करें

बता दें कि सूखी सफ़ाई यानी Dry Dusting से धूल फिर हवा में मिल जाती हैं. इसलिए सफाई के लिए गीले माइक्रोफ़ाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें, इसमें धूल अच्छी तरह फंस जाती है और कमरे में फिर नहीं फैलती है. घर से डस्ट खत्म करने के लिए शेल्फ़, मेज़, स्विच, दर्पण और इलेक्ट्रॉनिक्स को नियमित रूप से पोछें.
3.कारपेट और सोफ़े पर वैक्यूम

कारपेट, गलीचे और सोफ़े पर फ़र्श की तुलना में अधिक धूल जमा हो जाते हैं. इसलिए हफ्ते में 1 या 2 बार वैक्यूम से इसे साफ करें. संभव हो तो ऐसा वैक्यूम इस्तेमाल करें जिसमें मजबूत फ़िल्टर हो, ताकि छोटे कण वापस हवा में न उड़ें. इससे घर में डस्ट कम होगा.
4.बिस्तर और कपड़ों को धोएं

इसके अलावा बिस्तर भी जल्दी धूल जमा करता है, वहीं रात में त्वचा के मृत कण भी छूटते हैं. इसलिए बेडशीट्स को हफ्ते में एक बार और पर्दे, कुशन कवर और थ्रो को नियमित रूप से धोने जरूरी है. इससे डस्ट माइट्स कम होते हैं और घर की हवा भी ताज़ा रहती है.
5.इन बातों का रखें ध्यान

घर में जितने ज़्यादा सामान और डेकोर आइटम होंगे, उतनी ही ज्यादा सतहों पर धूल जमेगी. ऐसे में कमरे व्यवस्थित रखना और गैरज़रूरी चीज़ों से बचना घर की सफाई को तेज आसान बनाता है. इसके अलावा साधारण सीलिंग स्ट्रिप या वेदर प्रोटेक्शन टेप से खिड़कियों और दरवाज़ों से धूल के कण आने से रोकें. सीलिंग फैन, फ़िल्टर और वेंट साफ़ करें.
6.छोटी-छोटी आदतों से कम होगा धूल

इसके अलावा पालतू जानवरों के बाल और डेंडर घर में धूल का बड़ा स्रोत हैं, इसलिए उन्हें नियमित ब्रश करना और उनके बिस्तर को धोना जरूरी है. इसके अलावा घर में प्रवेश करने से पहले जूते उतारना, खुले शेल्फ़ की जगह बंद अलमारी रखने से भी घर में डस्ट कम जमेगा. बताते चलें कि कुछ हालात में एयर प्यूरीफायर मदद कर सकते हैं, लेकिन ये एकमात्र उपाय नहीं हैं. नियमित सफ़ाई और रोकथाम अक्सर इससे कहीं ज्यादा असरदार होती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से