Advertisement

मानसून में पहाड़ सेफ नहीं तो घूम आएं राजस्थान की ये 5 जगहें, दोगुना आएगा मजा

मानसून के मौसम में लोग पहाड़ों पर जाने से कतराते हैं. लैंडस्लाइड के कारण लोगों की जान को खतरा रहता है. आप मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहाड़ों की बजाय राजस्थान की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. आइये आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं.

Aman Maheshwari | Jul 12, 2025, 02:39 PM IST

1.बूंदी राजस्थान

बूंदी राजस्थान
1

मानसून के दौरान राजस्थान में मौजूद बूदी का नजारा देखने लायक होता है. यहां लोग घूमने के लिए दूर-दूर से आते हैं. बारिश के दिनों यहां की खूबसूरती और बढ़ जाती है. यह जगह दिल्ली से 495 किलोमीटर दूर आप यहां जा सकते हैं. 

Advertisement

2.अजमेर

अजमेर
2

अजमेर भी घूमने के लिए अच्छी जगह है. यहां पर अनासागर झील और दरगाह शरीफ मानसून के दौरान काफी आकर्षक हो जाती है. अजमेर में आप तारागढ़ किला भी देखने जा सकते हैं.

3.जैसलमेर

जैसलमेर
3

जैसलमेर मानसून में घूमने की लिए अच्छी जगह है. बारिश में हल्की बौछारों से रेत ठंडी हो जाती है ऐसे में घूमने का मजा बहुत आता है. यहां सोनार किला, सम सैंड ड्यून्स और पटवों की हवेली घूम सकते हैं.

4.उदयपुर

उदयपुर
4

उदयपुर को झीलों के शहर के नाम से जाना जाता है. आप बारिश के दिनों उदयपुर घूमने जा सकते हैं. नीली झीलों, अरावली की पहाड़ियों में घूमने का आनंद ले सकते हैं.

5.माउंट आबू

माउंट आबू
5

आपका पहाड़ों पर घूमने का मन है तो राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू जा सकते हैं. यहां पर लैंडस्लाइड का खतरा भी नहीं होता है. मानसून के दौरान यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement