लाइफस्टाइल
Abhay Sharma | Jul 18, 2025, 01:52 PM IST
1.मलेशियन ओपन में वेदांत ने जीते हैं 5 गोल्ड मेडल

बता दें कि आर माधवन के बेटे वेदांत 19 साल के हैं, वह स्विमर हैं. वेदांत ने मलेशियन ओपन में पांच गोल्ड मेडल जीते थे, दानिश ओपन में गोल्ड और सिल्वर जीता, लात्वियन और थाइलैंड ओपन में वेदांत ने ब्रॉन्ज जीता था. इतना ही नहीं कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में वेदांत पांचवे स्थान पर थे.
2.आर माधवन ने की बेटे की फिटनेस पर बात

हाल ही में एक इंटरव्यू में माधवन ने बताया कि बेटा वेदांत माधवन अपनी फिटनेस को लेकर कितना सीरियस है और किस तरह डिसिप्लिन्ड रहता है, उन्होंने बताया कि बेटा वेदांत सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठता है, जो कि आध्यात्मिक तौर पर सुबह उठने का सबसे सही समय माना जाता है.
3.रात में जल्दी सोने की आदत

आर माधवन ने बताया कि वेदांत सुबह 4 बजे उठने के बाद रात 8 बजे तक सो जाता है. उन्होंने कहा कि वह प्रोफेशनल स्विमर है और उसका यह काम मेहनत वाला है. ऐसे में पैरेंट्स के लिए भी मेहनत हो जाती है. वेदांत बॉडी को मेंटेन करने के लिए हाइपर डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल जीते हैं.
4.मील बैलेंस, खाने पर खास ध्यान

वेदांत क्या खा रहे हैं या कैसे चबा रहे हैं इसपर भी फोकस करते हैं और मील बैलेंस का ध्यान रखते हैं. आर माधवन कहते हैं कि वे सोचते हैं कि काश वे भी अपने बेटे की ही तरह इतने डिसिप्लिन होते.. आइए जान लेते हैं ब्रह्म मुहूर्त में उठने और जल्दी सोने के फायदे क्या है..
5.ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे

ब्रह्म मुहूर्त में जागने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, इससे ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है, मन शुद्ध होता है, स्किन निखरती है और आपके विचार में सकारात्मकता आती है. अगर आप बहुत निगेटिव हैं, तो फिर ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें. इससे आपको फायदा होगा...
6.सुबह जल्दी उठना, रात को जल्दी सोना क्यों है जरूरी

इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, वजन कंट्रोल रहता है और आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं. वहीं यह तनाव कम करता है, इससे याददाश्त बढ़ती है और प्रोडक्टिविटी में सुधार होता है. इसके अलावा यह आपको पूरे दिन का काम समय पर पूरा करने में मदद करता है.
7.कैसे सोएं रात में जल्दी?

इसके लिए रोजाना एक फिक्स समय पर सोने और उठने की कोशिश करें, सोने से पहले टीवी, मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करने से बचें. इसके अलावा सोने के कमरे को अंधेरा, शांत और ठंडा रखें. इस बात का ध्यान रखें कि रात का खाना हल्का और सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खाएं.