लाइफस्टाइल
सौभाग्या गुप्ता | Jun 04, 2025, 11:50 AM IST
1.प्रीति जिंटा फिटनेस

फिट रहने के लिए प्रीति जिंटा रोजाना वर्कआउट करती हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर करती रहती हैं. वो क्रंचेज से लेकर पुश अप्स और सिट अप्स करती हैं जिससे वो एकदम फिट रहती हैं.
2.प्रीति जिंटा हेल्थ टिप्स

प्रीति जिंटा ने खुद बताया था कि वो रोज योगा करती हैं और हेल्दी डाइट भी लेती हैं. साथ ही वो मेडिटेशन भी करती हैं जिससे उन्हें मेंटल पीस मिलता है. अगर आप भी प्रीति की तरह यंग दिखना चाहती हैं, तो ये सबकुछ फॉलो कर सकती हैं.
3.प्रीति जिंटा ब्यूटी सीक्रेट

प्रीति जिंटा का कहना है कि वो अपनी ब्यूटी और सुंदरता को बनाए रखने के लिए कोई खास या सीक्रेट चीज नहीं इस्तेमाल करती हैं. वो बस पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं, स्किन को मॉइस्चराइज करती हैं और अपनी डाइट में एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करने पर जोर देती हैं.
4.प्रीति जिंटा उम्र

प्रीति जिंटा इसी साल जनवरी में 50 साल की हो गई हैं. 90 के दशक की ये एक्ट्रेस आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. 50 की उम्र में वो 20 साल की लगती हैं.
5.प्रीति जिंटा पति और बच्चे

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ ने 29 फरवरी, 2016 को लॉस एंजिल्स में शादी की थी. तब से एक्ट्रेस अमेरिका में रह रही थीं. पिछले कुछ समय से वो भारत में अपने काम के सिलसिले में वापस आई हैं. बच्चों की बात करें तो साल 2021 में सरोगेसी के जरिए कपल ने अपने जुड़वां बच्चों जय और जिया का स्वागत किया था.