Advertisement

PF से 10,000 भी निकाल लिया, तो रिटायरमेंट फंड में 1 लाख से ज्यादा का हो जाएगा नुकसान, कैलकुलेशन समझें

PF Withdrawal Loss Calculation: सरकार ने PF यानी प्रॉविडेंट फंड से ऑनलाइन पैसा निकालने की सुविधा तो दे दी है. लेकिन बिना किसी बड़ी जरूरत के PF अकाउंट से पैसा निकालने से आपको अपने रिटायरमेंट फंड में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. 10 हजार की छोटी रकम निकालने से भी 1 लाख से ज्यादा का फटका लग सकता है. 

Abhay Sharma | Nov 11, 2025, 02:31 PM IST

1.कैसे काम करता है EPF?

कैसे काम करता है EPF?
1

यह भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित एक बचत योजना है, जिसे कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ (EPF- Employees Provident Fund) कहा जाता है. इसके लिए कर्मचारियों के मासिक वेतन से 12 प्रतिशत भविष्य निधि में जाता है. कंपनी भी यही 12 प्रतिशत देती है. 

Advertisement

2.बढ़ती रहती है जमा राशि

बढ़ती रहती है जमा राशि
2

हालांकि कर्मचारी के हिस्से का पूरा 12% EPF में जाता है, जबकि नियोक्ता या कंपनी के हिस्से का 12% दो हिस्सों में बट जाता है, जिसमें से 8.33% पेंशन फंड (EPS) में और फिर 3.67% EPF में जाता है. कर्मचारियों से एकत्रित धनराशि को एक ट्रस्ट द्वारा एकत्रित करके निवेश किया जाता है, जिसपर सरकार द्वारा निर्धारित 8 से 12 प्रतिशत के बीच ब्याज मिलता है. यह राशि मासिक योगदान और वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज के कारण बढ़ती रहती है.  

3.छोटी रकम समय के साथ लाखों में बदल जाती है

छोटी रकम समय के साथ लाखों में बदल जाती है
3

PF में मिलने वाला 8.25% सालाना कंपाउंड इंटरेस्ट समय के साथ रकम को कई गुना बढ़ा देता है और ये छोटी रकम भी समय के साथ लाखों में बदल जाती है. इस समय अगर PF से 10 हजार, 50 हजार या 1 लाख रुपये निकाल लिए जाएं तो 20 और 30 साल बाद बड़ा नुकसान हो सकता है.

4.चक्रवृद्धि ब्याज  

चक्रवृद्धि ब्याज  
4

बता दें कि PF से पैसा निकालने पर नुकसान सिर्फ निकाली गई रकम का नहीं होता, बल्कि उस रकम पर अगले 20-30 साल तक मिलने वाले "ब्याज पर ब्याज" का होता है. इसे चक्रवृद्धि ब्याज या पावर ऑफ कंपाउंडिंग (Power of Compounding) कहते हैं. इसलिए मनी मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स हमेशा PF को हाथ न लगाने की सलाह देते हैं. 

5.कितना हो सकता है नुकसान? समझें कैलकुलेशन

कितना हो सकता है नुकसान? समझें कैलकुलेशन
5

इमेज को देखकर आप इसका कैलकुलेशन समझ सकते हैं कि छोटी सी रकम निकलाने पर आपको कितना बड़ा नुकसान हो सकता है. ध्यान दें यह कैलकुलेशन 8.25% सालाना कंपाउंड इंटरेस्ट के आधार पर है और ब्याज सालाना जोड़ा गया है. इसका वास्तविक रिटर्न योगदान, ब्याज दर और निवेश अवधि पर निर्भर करेगा.

6.PF से क्यों न निकालें पैसा?

PF से क्यों न निकालें पैसा?
6

PF का मकसद है आपके रिटायरमेंट के लिए एक मजबूत फंड तैयार करना. मनी मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, छोटी जरूरतों के लिए PF से पैसा निकालने के बजाए अन्य विकल्प अपनाएं. इसका फायदा यह होगा कि 8.25% कंपाउंड ब्याज से समय के साथ रकम कई गुना हो जाएगी. इस स्थिति में आप जितनी बड़ी रकम आप निकालेंगे, भविष्य में उतना ही बड़ा घाटा होगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement