लाइफस्टाइल
रईश खान | Jul 07, 2025, 10:21 PM IST
1.खूब कमाने के बाद भी क्यों नहीं टिकता पैसा

दुनिया का शायद कोई इंसान होगा जो सफल नहीं होना चाहता. इसकी परिभाषा भले ही अलग-अलग हो सकती है, लेकिन हर कोई सफलता पाना चाहता है. कुछ लोग पैसा तो खूब कमाते हैं, लेकिन यह पैसा उनके पास टिक नहीं पाता. इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी बुरी आदतें (Bad Habits) होती हैं, जो उन्हें सफल नहीं होने देतीं.
2.इंसान की वो बुरी आदतें

आज हम आपको ऐसी ही बुरी आदतों के बारे में बताएंगे. जिनको समय रहते सुधार लिया तो कामयाबी आपके कदम छूमेगी. जान लीजिए इंसान में वो कौन सी बुरी आदतें होती हैं.
3.फिजूलखर्ची की आदत को सुधारें

आचार्य चाणक्य ने इन आदतों के बारे में बताया है. जिनकी वजह से इंसान आर्थिक तंगी से जूझता रहता है. चाणक्य नीति के अनुसार, इंसान को फिजलखर्ची की आदत को सुधारना चाहिए. व्यर्थ खर्च से आपके पास पैस नहीं टिकता है.
4.कमाई का 30% हिस्सा करें सेव

चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ लोगों में आदत होती है कि वो सेविंग्स नहीं करते. उनकी इनकम खूब होती है, लेकिन फिजूलखर्ची में उस पैसा को उड़ा देते हैं. सेविंग्स करना अच्छी आदत होती है. अपनी कमाई का 30% हिस्सा सेविंग्स करके रखना चाहिए.
5.आलस है इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इंसान का आलस सबसे बुरी बला होता है. आलसी इंसान न कभी तरक्की कर पाता है और न अपने जीवन में खुश रहता है. कहते हैं आलसी इंसान के पास धन भी नहीं टिकता है. इसके अलावा व्यक्ति को ज्यादा कंजूस भी नहीं होना चाहिए. इसकी वजह से भी लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ता है