Advertisement

पति चाहे कितना भी प्यार करने वाला क्यों न हो उसकी ये 7 बातें कभी न मानें, वरना छिन जाएंगी सारी खुशियां

Husband's Which demands wife not obey: आपका पति चाहे कितना भी प्यार करने वाला ही क्यों न हो एक पत्नी को उसकी 7 बातों पर कभी अपनी सहमति नहीं देनी चाहिए. अगर आप मानसिक शांति और जीने का जोश कायम रखना चाहती हैं तो आपको ये जानना होगा कि कौन सी बातें आपकी खुशियां छीन सकती हैं.

ऋतु सिंह | Feb 10, 2026, 07:31 AM IST

1. खुद और परिवार की खुशी के लिए पति की ये 7 बातें कभी न मानें

 खुद और परिवार की खुशी के लिए पति की ये 7 बातें कभी न मानें
1

पति-पत्नी का रिश्ती विश्वास और प्यार के साथ सम्मान पर टिका होता है अगर ये तीनों चीजें रिश्ते में खो जाएं तो सुख और मानसिक शांति भी खो जाती है. फिर शुरू होता है घर में कलह और दुखों का सिलसिला. लेकिन कई बार महिलाएं अपने पति की हर बात मानती जाती है ताकि कलह न हो या पति नाराज न हो जाए. यहां आपको खुद के लिए बॉन्ड्रीज बनानी होंगी और ये समझना होगा कि पति चाहे कितना भी प्यारा क्यों न हो उसकी 7 बातों पर आप कभी सहमत नहीं होंगी. तभी आपको जीने का जोश मिलेगा और मानसिक शांति जिससे घर-परिवार भी खुशहाल होगा. तो चलिए जानें कौन सी हैं वो 7 बाते जिन्हें आपको पति की कभी नहीं माननी चाहिए.

Advertisement

2.अपने दोस्तों के साथ रात भर बाहर रहने की बात

अपने दोस्तों के साथ रात भर बाहर रहने की बात
2

पति अगर आपका पार्टी प्रोर्न पर्सन है तो कोई बात नहीं लेकिन अगर वह दोस्तों के साथ रात भर बाहर रहने की बात आपके सामने रखे तो उसे सीरे से नकार दें. उसे प्यार से समझाएं कि वो पार्टी के लिए मना नहीं कर रहीं लेकिन रात भर बाहर रहने से उन्हे ऐतराज है. कोई भी फैमेली मैन के लिए घर पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. पार्टीज वीक में एक बार चलती हैं लेकिन रात में दोस्तों के साथ हैंगआउट रिश्ते ही नहीं पारिवारिक माहौल को भी खराब करता है. इसलिए इस बात को आप कभी न मानें क्योंकि प्यार में एक बार आपने हां कर दी तो कुछ समय बाद आपके लिए ही ये सिरदर्द बन जाएगा.

3.अपने परिवार के सामने आपकी आलोचना करना

अपने परिवार के सामने आपकी आलोचना करना
3

पति को अपने परिवार के सामने आपकी आलोचना करते हैं तो उन्हें समझा दें कि ये अधिकार किसी को नहीं है. क्योंकि ये आलोचना उनको मेंटली डिस्टर्ब भी करती है और उनके आत्मसम्मान को भी ठेस लगाती है. पति को बता दें कि अगर कोई शिकायत है तो वह उनसे कहें न कि लोगों के सामने. पति की ये बात कभी न मानें कि परिवार अपना है और उसके सामने आलोचना से फर्क नहीं पड़ता. यहां आप उनको साफ कर दें कि आत्मसम्मान आपका अपना है और किसी को इसपर उंगली उठाने का अधिकार नहीं.

4.आपके पैसे को अपने सेविंग में रखना

आपके पैसे को अपने सेविंग में रखना
4

 अगर आपके पति आपके पैसे को अपने सेविंग में रखते हैं या आपको आपके ही पैसे को यूज करने से पहले पति से बात करनी होती हैं तो ये बात कभी न मानें. इससे  आपके वित्तीय स्वतंत्रता पर असर पड़ सकता है. और फाइनेंशियली आप वीक होते ही गुलाम जैसा फील करने लगेंगी. भले ही प्यार में आप अपने पति को सब पैसे या बैंक अकाउंट में हिस्सेदार बना दें लेकिन लॉन्ग टर्म पर आपको ये घाटे का सौदा लगेगा. याद रखें प्यार को किसी चीज से तौला नहीं जा सकता. अगर प्यार के बदले कोई कुछ डिमांड रखता है तो ये प्यार हो ही नहीं सकता. इसलिए अपने फाइनेंस को अपने हाथ में ही रखें.

5.दोस्तों से मिलने नहीं देने की बात

दोस्तों से मिलने नहीं देने की बात
5

 पति आपके दोस्तों से मिलने की रोक लगाते हैं तो आपको ये बात भी उनकी नहीं माननी चाहिए. क्योंकि दोस्तों से मिलना जुलना आपका अधिकार है और आपकी ये पर्सनल प्राइवेसी है. अगर आपको दोस्त घर आएं या आप उनके घर जाएं तो इसमें रोकटोक सही नहीं है. इससे आपके रिश्ते में तनाव आ सकता है. आप पति से वजह जानें कि वह क्यों दोस्तों से मिलने नहीं देना चाहते अगर वजह वाजिब है तो आपको समझना होगा और अगर वजह खास नहीं तो आपको पति की ये बात मानने का कोई दबाव नहीं होना चाहिए.

6.आपके सपनों को दबाने की बात:

आपके सपनों को दबाने की बात:
6

पति को आपके सपनों को दबाने की बात नहीं करनी चाहिए, इससे आपके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान पर असर पड़ सकता है. अगर आपके पति आपके सपनों को पूरा करने से रोकते हैं तो उनकी ये बात आप मानने से इंकार कर सकती हैं.

7.आपके खाने की पसंद को बदलने की बात

आपके खाने की पसंद को बदलने की बात
7

 पति को आपके खाने की पसंद को बदलने की बात नहीं करनी चाहिए, इससे आपके स्वाद और पसंद का सम्मान नहीं होता है. स्वाद, खाना सब अपनी पसंद का होना चाहिए. अगर इसमें कोई रोक-टोक करे तो आप साफ मना कर सकती हैं.
 

8. अपने काम के लिए आपकी मदद की बात:

 अपने काम के लिए आपकी मदद की बात:
8

पति को अपने काम के लिए आपकी मदद की बात नहीं करनी चाहिए, इससे आपके काम और जीवन में असंतुलन आ सकता है. हालांकि ये पूरी तरह से स्वेच्छा पर निर्भर करता है लेकिन इसे मानना न मानना आपका अधिकार है.

9. ध्यान रखें ये बात

 ध्यान रखें ये बात
9

किसी भी रिश्ते में ईगो क्लैश जब होता है तो रिश्ते बिगड़ते जाते हैं इसलिए जहां तक संभव हो प्यार से बातों को मनवाने का काम होना चाहिए क्योंकि गुस्से में कही अच्छी बात भी कई बार लोगों को बुरी ही लगती है और ईगो में वो बात को इंकार कर देते हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement