Advertisement

Blood Sugar Remedy: जोड़ों और घुटनों का दर्द ही नहीं, डायबिटीज भी होगी कंट्रोल, दही के साथ मिक्स करें ये चीजें

How to control Diabetes: अक्सर डायबिटीज में जब शुगर का लेवल हाई होता है तो शरीर में कई दिक्कतें शुरू हो जाती हैं. जोड़ों और पैरों के साथ घुटने आदि में भी दर्द बढ़ने लगता है. ऐसे में शुगर कम करने के लिए आपको रोज दही में कुछ चीजें मिक्स कर खाना होगा.

ऋतु सिंह | Jul 08, 2025, 07:11 AM IST

1.घर के किचन में ही इलाज छुपा है

घर के किचन में ही इलाज छुपा है
1

जब इंसुलिन शरीर में सही तरीके से काम नहीं करता तो ब्लड में मौजूद ग्लोकोज ब्लड में ही घूमता है और पूरे शरीर में शुगर का लेवल हाई होने लगता है. ऐसे में कई बार शरीर में लोगों को दर्द होता है और पैरों में फटन भी शुगर बढ़ने का ही संकेत होता है. ये सारी समस्याएं अगर आपको परेशान कर रही तो घर के किचन में ही आपका इलाज छुपा है.

Advertisement

2. दही में मिलाएं ये चीजें

 दही में मिलाएं ये चीजें
2

दही में कुछ बीज मिलाकर अगर आप रोज खाना शुरू कर देंगे तो इससे  जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द और डायबिटीज हमेशा कंट्रोल में रहेगी.
 

3.अलसी के बीज

अलसी के बीज
3

अलसी प्राकृतिक ओमेगा-3 फैटी एसिड का खजाना है. यह शरीर में सूजन को कम करता है और गठिया जैसी बीमारियों के लिए उपयोगी है. इसके अलावा, अलसी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है. इसलिए मधुमेह के रोगियों को इसे अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए.
 

4.अलसी के बीज का उपयोग कैसे करें?

अलसी के बीज का उपयोग कैसे करें?
4

भुने हुए अलसी के बीजों को बारीक पीस लें . इस पाउडर को रोज सुबह या शाम एक कटोरी दही में मिलाकर खाने से हड्डियों का दर्द कम होगा और शरीर में कैल्शियम का अवशोषण बेहतर होगा.

5.कद्दू के बीज

कद्दू के बीज
5

कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये दोनों तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों की गतिशीलता को सुचारू रखते हैं. इसके अलावा ये बीज शरीर में कैल्शियम के उचित अवशोषण में भी मदद करते हैं.
 

6.कद्दू के बीजों का उपयोग कैसे करें?

कद्दू के बीजों का उपयोग कैसे करें?
6

इन बीजों को भूनकर 1 चम्मच दही में मिलाकर रोजाना खाएं. नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है और हड्डियां मजबूत होती हैं.

7.सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज
7

सूरजमुखी के बीज एक सुपरफूड हैं. इनमें मैग्नीशियम, स्वस्थ वसा और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं. ये तत्व जोड़ों को आराम देने, सूजन को कम करने और शरीर को गतिशील रखने में मदद करते हैं. ये रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक होते हैं.
 

8.सूरजमुखी के बीज का उपयोग कैसे करें?

सूरजमुखी के बीज का उपयोग कैसे करें?
8

1 चम्मच सूरजमुखी के बीज को दही में मिलाकर खाएं. इससे जोड़ों का दर्द कम होता है और शरीर को जरूरी पोषण मिलता है.

9.आज से ही अपने आहार में दही और बीज शामिल करें.

आज से ही अपने आहार में दही और बीज शामिल करें.
9

हड्डियों की देखभाल के लिए ये घरेलू नुस्खे लाखों दवाइयों से ज़्यादा कारगर हो सकते हैं. दही एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक है, इसलिए यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और इसमें मिलाए जाने वाले बीज शरीर में कैल्शियम का स्तर बढ़ाते हैं. बस एक कटोरी दही और इन तीन बीजों का 1-1 चम्मच आपकी सेहत की दिनचर्या बदल सकता है. आपकी हड्डियाँ मज़बूत होंगी, जोड़ों का दर्द कम होगा और आप ज़्यादा फिट और ऊर्जावान दिखेंगे!
 

10.चिकित्सा सलाह जरूर लें

चिकित्सा सलाह जरूर लें
10

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है. यह चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें.डीएनए हिंदी लेख में दी गई जानकारी की सटीकता, विश्वसनीयता या प्रभावशीलता की ज़िम्मेदारी नहीं लेता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement