लाइफस्टाइल
Garima Sharma | Jul 11, 2025, 10:02 PM IST
1.बंद घड़ी

समय की रुकावट और प्रगति में बाधा घर की दीवार पर टंगी एक बंद घड़ी देखने में भले ही मामूली लगे, लेकिन यह प्रतीक होती है समय के ठहराव का. जब कोई घड़ी समय नहीं दिखा रही होती, तो वह जीवन की प्रगति को भी रोकने का संकेत देती है. यह आपके प्रयासों के बावजूद सफलता न मिलने, कामों में बार-बार अड़चन आने और ऊर्जा के रुक जाने का कारण बन सकती है. समय के साथ तालमेल बैठाने के लिए, ऐसी घड़ियों को या तो ठीक करवाना चाहिए या फिर तुरंत हटा देना चाहिए.
2.टूटा शीशा

अशांति और भ्रम का कारण शीशा सिर्फ हमारे चेहरे का प्रतिबिंब नहीं दिखाता, बल्कि यह हमारी मानसिक और ऊर्जा स्थिति को भी दर्शाता है.
3.टूटा दर्पण

जब शीशा टूटा हुआ होता है, तो उसमें दिखने वाला प्रतिबिंब भी विकृत होता है और यही विकृति हमारे सोचने और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करती है. टूटा हुआ शीशा घर में मानसिक तनाव, अस्थिरता और भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे घर में राहु और शनि जैसे अशुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ता है, जो जीवन में अचानक से संकट, आर्थिक हानि या रिश्तों में दरार ला सकते हैं.
4.क्या करें? समाधान क्या है?

अगर आपके घर में कोई टूटा हुआ शीशा या बंद घड़ी है, तो तुरंत उसे घर से हटा दें. यह न केवल आपके घर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए आवश्यक है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए भी जरूरी है. अपने आसपास के माहौल को साफ, व्यवस्थित और ऊर्जावान बनाए रखने से जीवन में संतुलन और खुशहाली बनी रहती है.