Advertisement

Neck Pain Relief Tips: ऑफिस में बैठे-बैठे अकड़ जाती है गर्दन, जानें दर्द से छुटकारा पाने के लिए 5 उपाय

आजकल लोग घंटों लैपटॉप पर काम करते हैं और फोन चलाते रहते हैं. गर्दन झुकाएं रखने से गर्दन में तेज दर्द होने लगता है. अगर आप गर्दन के दर्द और अकड़न से परेशान हैं तो इसे दूर करने के लिए इन आसान और असरदार उपायों को अपना सकते हैं.

Aman Maheshwari | Jul 11, 2025, 06:54 AM IST

1.सीधा बैठे

सीधा बैठे
1

अगर आपकी गर्दन में दर्द रहता है तो इसे कम करने के साथ ही इससे बचाव करना भी जरूरी है. गर्दन के दर्द से बचने के लिए आपको कमर सीधी करके बैठना चाहिए. गलत पोश्चर की वजह से दर्द हो सकता है.

Advertisement

2.स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
2

गर्दन के दर्द को दूर करने के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना सबसे अच्छा होता है. इससे दर्द में तुरंत राहत मिलती है. आप सुबह-शाम किसी भी समय 5 मिनट के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें.

3.सोने की पोजिशन

सोने की पोजिशन
3

तकियां बहुत ऊंचा या ज्यादा नीचा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. इसकी वजह से भी गर्दन में दर्द हो सकता है. सोने के दौरान सही ऊंचाई वाला यानी की गर्नद को अच्छा महसूस हो ऐसा और सॉफ्ट तकिया इस्तेमाल करना चाहिए.

4.हीटिंग पैड से सिकाई

हीटिंग पैड से सिकाई
4

गर्दन के दर्द और अकड़न को दूर करने के लिए हीटिंग पैड से सिकाई कर सकते हैं. गर्म सिकाई करने से मांसपेशियों को काफी राहत मिलती है.

5.काम के बीच ब्रेक

काम के बीच ब्रेक
5

अगर आप डेस्क जॉब करते हैं तो काम के बीच ब्रेक लेना बहुत ही जरूरी है. ब्रेक लेने से शरीर के साथ ही दिमाग को भी आराम मिलता है. यह सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement