Advertisement

Homemade Scrub: नमक-नारियल तेल से मिनटों में तैयार करें स्क्रब, डेड स्किन के साथ निकल जाएगी त्वचा की सारी गंदगी

Homemade Scrub: डेड स्किन को साफ करने और चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आमतौर पर लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल से भरे स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं. आज हम आपको नारियल तेल और नमक से घर पर ही नेचुरल स्क्रब बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो त्वचा को साफ कर डेड स्किन हटाता है.

Abhay Sharma | Dec 10, 2025, 05:54 PM IST

1.स्किन केयर रूटीन का बनाएं हिस्सा

स्किन केयर रूटीन का बनाएं हिस्सा
1

कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाला यह नेचुरल स्क्रब आपकी स्किन केयर रूटीन को पूरी तरह बदल सकता है, यह चेहरे की डेड स्किन को हटाने के साथ त्वचा को गहराई से पोषण देता है. यह घरेलू और प्राकृतिक उपाय ज्यादा सुरक्षित और असरदार माना जाता है. 

Advertisement

2.नारियल तेल और नमक स्क्रब के फायदे

नारियल तेल और नमक स्क्रब के फायदे
2

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, चमक बढ़ाता है. वहीं नमक एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर का काम करता है, जो डेड सेल्स हटाकर त्वचा को मुलायम बनाने में कारगर है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को गंदगी और संक्रमण से बचाते हैं. 

 

 

 

 

3.स्क्रब बनाने के लिए अलग रख लें ये चीजें

स्क्रब बनाने के लिए अलग रख लें ये चीजें
3

इसके लिए आपको  2 टेबलस्पून नारियल तेल की जरूरत होगी, साथ ही 1 टेबलस्पून बारीक नमक (टेबल साल्ट या फिर सेंधा नमक), 2–3 बूंद नींबू का रस (ऐच्छिक) और 1–2 बूंद विटामिन–E तेल (ऐच्छिक, अतिरिक्त ग्लो के लिए) अलग रख लें. 

4.कैसे बनाएं नारियल तेल और नमक का स्क्रब? 

कैसे बनाएं नारियल तेल और नमक का स्क्रब? 
4

इसे बनाने के लिए एक साफ कटोरी में नारियल तेल डालें और फिर इसमें बारीक नमक मिलाएं. इसके बाद अच्छी तरह मिलाते हुए एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इसमें आप नींबू या विटामिन-E मिला सकते हैं. अब आपका नेचुरल स्क्रब तैयार है, तुरंत इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. 

5.स्क्रब लगाने का क्या है सही तरीका?

स्क्रब लगाने का क्या है सही तरीका?
5

इसे चेहरे पर लगाने से पहले हल्का गुनगुने पानी से मुंह धो लें और फिर स्क्रब को उंगलियों पर लेकर हल्के हाथों से गोल-गोल मूवमेंट में मसाज करें फिर 1–2 मिनट तक स्क्रबिंग करें. इसके बाद पानी से धोकर हल्के हाथों से पोंछ लें. जरूरत लगें तो मॉइस्चराइजर लगाएं.

6.स्किन पर कहां किया जा सकता है इस्तेमाल? 

स्किन पर कहां किया जा सकता है इस्तेमाल? 
6

बताते चलें कि इस नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल आप चेहरा, होंठ, हाथ, कोहनी, घुटने, पैरों की एड़ी पर कर सकते हैं, यह स्किन टैन हटाने में मदद करता है. इतना ही नहीं, यह त्वचा को चमकदार बनाता है. ब्लैकहेड्स कम करता है और त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखता है.

7.बरतें ये सावधानियां 

बरतें ये सावधानियां 
7

संवेदनशील त्वचा पर नमक की जगह चीनी का इस्तेमाल करें और त्वचा को ज्यादा रगड़ें नहीं, इससे त्वचा लाल हो सकती है. यह स्क्रबिंग सप्ताह में केवल 2 बार ही करें और अगर चेहरे पर कोई कट, पिंपल या घाव हो तो स्क्रब न करें. पैच टेस्ट जरूर करें. ज्यादा जानकारी के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स से सलाह लें. 

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement