लाइफस्टाइल
Abhay Sharma | May 27, 2025, 06:59 PM IST
1.धीरूभाई अंबानी स्कूल

दरअसल, हम बात कर रहे हैं धीरूभाई अंबानी स्कूल के बारे में, जो देश के सबसे महंगे स्कूलों में शुमार है. इस स्कूल में बॉलीवुड सितारों के बच्चे पढ़ते हैं. बता दें कि इस स्कूल में बच्चों का ख्याल बड़े ही शानदार तरीके से रखा जाता है.
2.पढ़ाई के साथ खाने का ध्यान

बता दें कि धीरूभाई अंबानी स्कूल में न सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दिया जाता है, बल्कि बच्चों को अच्छा खाना खिलाने को भी प्राथमिकता दी जाती है. ऐसे में पेरेंट्स के लिए यह सहूलियत हो जाती है कि बच्चों कि टिफिन में क्या दें.
3.स्कूल में ही मिलता है लंच और ब्रेकफास्ट

यहां बच्चों को लंच और ब्रेकफास्ट स्कूल में ही मिलता है, खास बात यह है कि बच्चों को हेल्दी डाइट का ध्यान रखा जाता है. इसके लिए काबिल न्यूट्रिशनिस्ट बच्चों की डाइट पर नजर रखते हैं.
4.पोषक तत्वों से युक्त आहार

स्कूल में बच्चों को न्यूट्रीशन से भरपूर खाना दिया जाता है, मेन्यू में दिमाग और शरीर के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर खाने को शामिल किया जाता है. इससे बच्चों को विकास बेहतर होता है.
5.जंक फूड से दूरी

इसके अलावा स्कूल में बच्चों को जंक फूड से दूर रखा जाता है, जिससे पेरेंट्स भी इस बात से चिंता मुक्त रहते हैं कि उनके बच्चे क्या खा रहे हैं. पेरेंट्स को पता होता है कि बच्चों को स्कूल में हेल्दी डाइट मिल रही है.