लाइफस्टाइल
Aman Maheshwari | Jul 10, 2025, 07:26 AM IST
1.खीरे का रस

स्किन को ठंडक देने के लिए खीरे का रस अच्छा होता है. आप रात को सोने से पहले चेहरे पर खीरे का रस लगा सकते हैं. इससे स्किन हेल्दी रहती है.
2.गुलाब जल

स्किन को ठंडक पहुंचाने और नमी प्रदान करने के लिए आप गुलाब जल लगा सकते हैं. गुलाब जल लगाने से मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन को दूर कर सकते हैं.
3.एलोवेरा जेल

स्किन केयर के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी अच्छा होता है. आप रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल त्वचा पर लगा सकते हैं.
4.कच्चा दूध

आप त्वचा पर जमी गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए चेहरे पर कच्चा दूध लगा सकते हैं. आप इससे त्वचा के दाग-धब्बों और टैनिंग को दूर कर सकते हैं.
5.नारियल तेल

मानसून में स्किन के दाग-धब्बों, मुंहासों और टैनिंग को कम करने के लिए आप रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगा सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.