लाइफस्टाइल
Aman Maheshwari | Jul 09, 2025, 01:11 PM IST
1.मानसून में होने वाली बीमारियां

मानसून में बारिश में भीगने के कारण लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं. बीमार पड़ने पर खांसी, बुखार, पेट से जुड़ी बीमारियाँ जैसे दस्त और उल्टी और जुकाम की परेशानी हो सकती है.
2.हल्दी वाला दूध

आपको मानसून में हेल्दी रहने के लिए हल्दी वाला दूध पीना चाहिए. हल्दी में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं.
3.अदरक और शहद

सर्दी-खांसी को दूर करने के लिए आप अदरक के रस में शहद मिक्स करके सेवन कर सकते हैं. अदरक का रस और शहद के सेवन से बुखार को भी कम कर सकते हैं.
4.तुलसी और काली मिर्च

तुलसी की पत्तियों और काली मिर्च का काढ़ा बनाकर आप पी सकते हैं. इससे खांसी और जुकाम से राहत मिलती है. आप एक कप पानी में 5-7 तुलसी के पत्ते और 4-5 कुटी हुई काली मिर्च डालकर उबालें और पिएं.
5.गर्म पानी के गरारे

बंद नाक और जुकाम से राहत के लिए गर्म पानी की भाप लें और गले की खराश को दूर करने के लिए गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.