लाइफस्टाइल
डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Jan 07, 2023, 09:05 AM IST
1.मलाइका वेट लॉस के लिए करती है इस ड्रिंक का इस्तेमाल

मलाइका अपना वेट लॉस ड्रिंक मेथी, जीरा और अजवाइन को भिगोकर तैयार करती है. यह वेट लॉस ड्रिंक वजन कम करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. इस पानी को पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और पाचन भी सही होता है.
2.आसानी से तैयार करें वेट लॉस ड्रिंक

मलाइका की तरह फिट दिखने के लिए आप इस वेट लॉस ड्रिंक को आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी मेहनत की जरूरत नहीं है. आपको इस वेट लॉस ड्रिंक को पीने से वजन कम करने में बहुत मदद मिलेगी.
3.सुबह करें वेट लॉस ड्रिंक का इस्तेमाल

वेट लॉस वॉटर तैयार करने के लिए 2 गिलास पानी लें. पानी में आधा-आधा चम्मच अजवाइन,जीरा और मेथी के दाने डालें. इसे रात को भिगोकर रख दें. सुबह होने पर पानी को उबालें और करीब आधा पानी रह जाने पर हल्का गर्म पानी पीएं.
4.मलाइका अरोड़ा ने योग करते हुए शेयर किया वीडियो

मलाइका अरोड़ा फिटनेस के मामले में काफी आगे हैं. वो खुद को फिट रखने के लिए अलग-अलग तरह के एक्सरसाइज करती रहती हैं. उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है जो लोअर एब्स के लिए है.
5.ब्लड शुगर और एसिडिटी में भी फायदेमंद

मलाइका अरोड़ा के इस्तेमाल वाले इस वेट लॉस वॉटर से आपको वजन कम करने के साथ और भी फायदे होंगे. अजवाइन,जीरा और मेथी के दाने वाले इस पानी को पीने से ब्लड शुगर और एसिडिटी में भी फायदा होता है. अगर आप इस पानी को रोजाना पीते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होने लगेगा.