लाइफस्टाइल
आदित्य कटारिया | Jul 10, 2025, 10:14 AM IST
1.कॉफी और नारियल तेल का स्क्रब

बेदाग और चमकदार त्वचा पाने के लिए कॉफी और नारियल तेल का स्क्रब बेहद कारगर है. यह डैड स्किन सैल्स को हटाकर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे त्वचा में चमक आती है.
2.चीनी और नींबू का स्क्रब

चीनी और नींबू का स्क्रब चमकदार त्वचा के लिए एक कारगर उपाय है. यह स्क्रब टैनिंग हटाकर त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है. लेकिन संवेदनशील त्वचा वालों को नींबू का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए.
3.ओटमील और दही का स्क्रब

दमकती त्वचा पाने के लिए आप ओटमील और दही का स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं. यह त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए साफ और चमकदार बनाता है. सेंसिटिविट त्वचा के लिए इसे बहुत अच्छा माना जाता है.
4.बेसन और हल्दी का स्क्रब

बेसन और हल्दी का स्क्रब त्वचा को निखारने में बेहद फायदेमंद है. सदियों पुराना यह नुस्खा त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है.
5.चावल का आटा और टमाटर का स्क्रब

चावल के आटे और टमाटर का स्क्रब भी दाग-धब्बों और चमकदार त्वचा के लिए बहुत कारगर है. यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और रंगत निखारता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.