लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Jul 15, 2025, 11:25 AM IST
1.रेलवे का ये नियम जानते हैं क्या?

भारतीय रेल से हर दिन लाखों लोग सफ़र करते हैं. रेल यात्रा देश की जीवनरेखा है. कुछ लोग साधारण डिब्बों में सफ़र करते हैं, तो कुछ एसी या अन्य डिब्बों में. हर ट्रेन और डिब्बे की अलग-अलग सुविधाएं और नियम होते हैं. लेकिन बहुत से लोगों को ये पता नहीं होता है कि कुछ गंभीर बीमारियों में रेलवे टिकट पर छूट देता है और यहां तक की कुछ बीमारियों में मुफ्त में सेवा दी जाती है.
2.कैंसर रोगियों को रेलवे में मिलती है ये छूट

कुछ मामलों में, रेलवे टिकटों पर 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है. उदाहरण के लिए, कैंसर रोगी और उसके साथ आने वाले किसी व्यक्ति को स्लीपर और एसी 3 टियर के टिकटों पर 100 प्रतिशत की छूट मिलती है. फर्स्ट एसी और एसी 2 टियर के टिकटों पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है.
वहीं, फर्स्ट एसी कार, फर्स्ट क्लास और सेकंड क्लास के टिकटों पर 75 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. अटेंडेंट स्लीपर और एसी-3 टियर के किराए पर भी 75 प्रतिशत की छूट उपलब्ध है.
3.दिल की सर्जरी में क्या मिलती है छूट

अगर आपको कहीं दिल की सर्जरी के लिए ट्रेन से यात्रा करनी है, तो किराए में छूट मिलती है. चाहे आप सर्जरी के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहे हों या डायलिसिस के लिए, रेलवे टिकट पर रियायत देता है. लेकिन कितनी रियायत मिलती है?
4.हार्ट पेशेंट को कितनी मिलती है छूट

रेलवे सूत्रों के अनुसार, सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास, फर्स्ट क्लास, एसी थ्री टियर और एसी चेयर कार में छूट दी जा रही है. मरीजों को टिकट पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है. इसी तरह फर्स्ट एसी और एसी टू टियर में 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है.
5.टीबी रोगियों को क्या मिलती है छूट

क्षय रोग (टीबी) के इलाज करा रहे मरीजों को भी रेलवे टिकट पर रियायत मिलती है. उनके साथ आने वाले यात्रियों को भी यह रियायत मिलेगी. रेलवे द्वितीय श्रेणी, शयनयान और प्रथम श्रेणी के टिकटों पर 75 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करता है.
6.छूट पाने के क्या हैं नियम

हालांकि, संबंधित यात्री को अपनी बीमारी के बारे में रेलवे को दस्तावेज़ी प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे. रेलवे डॉक्टर का प्रमाणपत्र या दवा का पर्चा भी माँग सकता है. ज़रूरत पड़ने पर रेलवे का डॉक्टर आपकी जाँच भी कर सकता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए रेलवे विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.