Advertisement

18 साल से बिना Diet बदले फिट हैं 'बेबो', डाइटिशियन रुजिता दिवाकर ने बताया Kareena Kapoor की फिटनेस का राज

kareena kapoor fitness secret: एक्टिंग के साथ करीना कपूर खान की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन की चर्चा भी खूब होती है, करीना कपूर खान ने ही पहली साइज जीरो फिगर के जरिए नया ट्रेंड शुरू किया था. बता दें कि करीना कपूर ने सालों से अपना डाइट नहीं बदला है और वह एक ही तरह का डाइट फॉलो करती हैं.. 

Abhay Sharma | Jul 20, 2025, 03:20 PM IST

1.सालों से एक जैसा डाइट 

सालों से एक जैसा डाइट 
1

साल 2008 में आई फिल्म टशन में करीना का लुक और फिगर काफी ज्यादा चर्चा में रहा, इस फिल्म में करीना ने अपना वजन कम किया था. साइज जीरो के लिए उन्होंने अपनी डाइट में काफी बदलाव किया था, तब से अब तक करीना एक ही जैसा डाइट फॉलो कर रही हैं. 

Advertisement

2.डाइट में कोई बड़ा बदलाव नहीं 

डाइट में कोई बड़ा बदलाव नहीं 
2

डायटीशियन रुजुता दिवेकर ने बताया कि करीना साल 2007 से एक ही डाइट फॉलो कर रही हैं यानी उनकी डाइट में  करीब 18 साल से कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है. उन्होंने तभी से भारतीय घरेलू खानपान को ही अपनी फिटनेस का आधार बनाए रखा है. आइए जानें करीना कपूर की फिटनेस का राज क्या है...

3.ड्राई फ्रूट्स से करती हैं दिन की शुरुआत

ड्राई फ्रूट्स से करती हैं दिन की शुरुआत
3

करीना कपूर रोजाना सुबह उठते ही सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स का सेवन करती हैं, इसमें वह बादाम, किशमिश या अंजीर शामिल करती हैं जो न केवल एनर्जी बूस्ट करते हैं बल्कि मेटाबॉलिज़्म को भी एक्टिव करते हैं और इससे शरीर को हेल्दी और फिट रखने में मदद मिलती है. 

4.ब्रेकफास्ट 

ब्रेकफास्ट 
4

सुबह के नाश्ते में करीना कपूर घरेलू और पारंपरिक भोजन का सेवन करती हैं, इसमें अधिकतर दिन करीना पोहा या घी लगे पराठे खाना पसंद करती हैं. क्योंकि इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और क्रैविंग्स कंट्रोल में रहती है. आप भी डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं. 

5.लंच में करती हैं इन चीजों का सेवन

लंच में करती हैं इन चीजों का सेवन
5

एक्सपर्ट ने बताया कि करीना कपूर खान दोपहर में बहुत साधारण खाना खाती हैं और वह लंच में दाल, चावल और सब्जी शामिल करती हैं. क्योंकि यह संतुलित पोषण देने वाला भोजन है और इससे शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलते हैं. इससे शरीर हेल्दी और फिट रहता है. 

6.शाम का नाश्ता 

शाम का नाश्ता 
6


इसके अलावा शाम के नाश्ते में करीना कभी-कभी चीज टोस्ट, मौसमी फल और मिल्क शेक आदि का सेवन करती हैं, एक्सपर्ट ने बताया कि ये खाने की उनकी सीजनल अप्रोच को दर्शाता है, जो आयुर्वेदिक नजरिए से भी बेहतर माना जाता है. आप भी इसका सेवन कर सकते हैं.  

7.डिनर में देसी और हल्का खाना

डिनर में देसी और हल्का खाना
7

करीना कपूर आमतौर पर रात के खाने में खिचड़ी, पुलाव, या दाल-रोटी खाती हैं, वह भी देसी घी के साथ. इससे नींद अच्छी आती है और पाचन मजबूत रहता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात के समय आपको हमेशा हल्का खाना ही खाना चाहिए, ज्यादा भारी खाने से पाचन पर असर पड़ता है. 

8.वर्क आउट रूटीन

वर्क आउट रूटीन
8

करीना कपूर फिट रहने के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार के साथ ही करीना योग भी करती हैं. इसके अलावा वह घर पर ही अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करती हैं. वह 10 वर्षों से योग कर रही हैं. साथ ही पिलाटेज, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी करती हैं. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement