लाइफस्टाइल
आदित्य कटारिया | Jul 08, 2025, 10:30 AM IST
1.पर्याप्त नींद

डार्क सर्कल से राहत पाने के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है. नींद की कमी से ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं, जिससे चेहरे पर डार्क सर्कल और भी गहरे दिखाई देने लगते हैं.
2.संतुलित आहार

डार्क सर्कल्स से राहत पाने के लिए संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है. आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और नट्स जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं.
3.हाइड्रेशन

शरीर में पानी की कमी से त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है, जिससे आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं. ऐसे में कोशिश करें कि दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं.
4.ठंडी सिकाई

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आप ठंडी सिकाई कर सकते हैं. ठंड ब्लड वेसल्स को संकुचित करती है, जिससे सूजन और कालापन कम हो सकता है.
5.आंखों के आसपास मालिश

आप रात को सोने से पहले आंखों के आस-पास तेल की मालिश कर सकते हैं. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और त्वचा को पोषण मिलता है. इससे डार्क सर्कल कम करने में मदद मिलती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.