Advertisement

भारत के टॉप 9 कपड़ों के होलसेल मार्केट, अगर करना है बिजनेस तो यहां से उठाएं माल, कम पैसे में बना लेंगे बड़ा मुनाफा

Cheapest Clothing Markets-कम निवेश में बिज़नेस शुरू करना है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कहां से शुरुआत करें तो देश के कुछ ऐसे होलसेल कपड़ा बाजार हैं, जहां से सस्ते में माल उठाकर लोग लाखों का कारोबार खड़ा कर रहे हैं और यही जगह नए कारोबारियों के लिए सबसे बड़ा मौका बन रही है.

ऋतु सिंह | Apr 18, 2026, 08:49 AM IST

1.क्यों ये मार्केट नए बिज़नेस के लिए गेमचेंजर हैं 

क्यों ये मार्केट नए बिज़नेस के लिए गेमचेंजर हैं 
1

कपड़ों का बिज़नेस भारत में हमेशा डिमांड में रहता है. शादी, त्योहार, रोजमर्रा की जरूरत- हर मौके पर कपड़ों की खपत बनी रहती है. ऐसे में अगर आपको सही जगह से सस्ता और ट्रेंडिंग माल मिल जाए, तो मुनाफा कमाना आसान हो जाता है. देश के बड़े होलसेल मार्केट इसी वजह से छोटे व्यापारियों और resellers के लिए backbone बन चुके हैं. Photo Credit: AI

Advertisement

2. दिल्ली से सूरत तक: ये हैं देश के बड़े कपड़ा हब 

 दिल्ली से सूरत तक: ये हैं देश के बड़े कपड़ा हब 
2

ऐसा नहीं है केवल दिल्ली-एनसीआर या मुंबई-कोलकाता में ही कपड़ों के होलसेल मार्केट हैं, बल्कि दिल्ली से सूरत तक में ऐसे होलसेल मार्केट हैं, जहां से आप कपड़े बेहद कम दाम में ले सकते हैं और अपना बिजनेस शुरू भी कर सकते हैं. चाहें तो ऑनलाइन ही आप डायरेक्ट इन जगहों से कपड़े अपने कस्टमर तक पहुंचा सकते हैं.इन होलसेल मार्केट से देश-विदेश तक में सप्लाई होती है Photo Credit: AI
 

3. गांधीनगर मार्केट, दिल्ली

 गांधीनगर मार्केट, दिल्ली
3

एशिया के सबसे बड़े रेडीमेड गारमेंट मार्केट्स में शामिल, यहां जींस, टी-शर्ट, किड्स वियर और महिलाओं के कपड़े बेहद सस्ते मिलते हैं. bulk में खरीदने पर कीमत और गिर जाती है. छोटे दुकानदार और ऑनलाइन resellers के लिए यह मार्केट हाई मार्जिन का बड़ा सोर्स है.

4.सदर बाजार, दिल्ली

सदर बाजार, दिल्ली
4

यह मार्केट सिर्फ कपड़ों ही नहीं, बल्कि फैब्रिक और एक्सेसरीज के लिए भी फेमस है. यहां लो-कॉस्ट से लेकर मिड-रेंज कपड़े मिलते हैं. खास बात है कि यहां आपको हर सीजन के ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स जल्दी मिल जाते हैं, जिससे रिटेल में अच्छा प्रॉफिट कमाया जा सकता है.
 

5.चिकपेट बाज़ार बेंगलुरु

चिकपेट बाज़ार बेंगलुरु
5

दक्षिण भारत का ट्रेडिशनल कपड़ा हब है बेंगलुरु का चिकपेट बाज़ार, जहां सिल्क साड़ियां, ब्राइडल वियर और एथनिक फैब्रिक की बड़ी रेंज मिलती है. यहां कीमतें क्वालिटी के हिसाब से वाजिब रहती हैं. शादी और फेस्टिव सीजन के लिए दुकानदार यहां से bulk में खरीदारी करते हैं.

6.जोहरी बाजार, राजस्थान

जोहरी बाजार, राजस्थान
6

राजस्थानी के जयपुर स्थित जोहरी बाजार हैंडलूम, बांधनी, लहरिया और एथनिक वियर के लिए मशहूर है. यहां यूनिक डिजाइन और कलरफुल फैब्रिक मिलते हैं जो देशभर में डिमांड में रहते हैं. कीमतें मिड-रेंज में होती हैं, लेकिन डिजाइन की वजह से रिटेल में अच्छा मुनाफा निकलता है. Photo Credit: AI
 

7.कपड़ा बाजार, इंदौर

कपड़ा बाजार, इंदौर
7

इंदौर का कपड़ा बाजार, सेंट्रल इंडिया का बड़ा होलसेल हब, जहां सस्ते रेट पर शर्टिंग, सूटिंग और रेडीमेड कपड़े मिलते हैं. bulk डील्स में कीमतें काफी कम हो जाती हैं. छोटे शहरों के व्यापारी यहां से माल लेकर अपने लोकल मार्केट में बेचकर अच्छा प्रॉफिट कमाते हैं. Photo Credit: AI
 

8.तिरुपुर

तिरुपुर
8

तिरुपुर भारत का टी-शर्ट और निटवेयर हब, जहां से देश ही नहीं, विदेशों में भी एक्सपोर्ट होता है. यहां क्वालिटी के साथ किफायती दाम मिलते हैं. ब्रांडेड जैसा माल कम कीमत में मिलता है, इसलिए ऑनलाइन सेलर्स और स्टार्टअप्स के लिए यह गोल्डमाइन माना जाता है. Photo Credit: AI
 

9.बुर्राबाजार, बड़ा बाजार, कोलकाता

बुर्राबाजार, बड़ा बाजार, कोलकाता
9

कोलकाता बुर्राबाजार जो बड़ा बाजार है वो सबसे बड़ा ट्रेडिंग मार्केट, जहां कपड़ों की हर कैटेगरी मिलती है, साड़ी, सूट, फैब्रिक और रेडीमेड. यहां का नेटवर्क बहुत मजबूत है, जिससे बड़े ऑर्डर आसानी से पूरे हो जाते हैं. कीमतें प्रतिस्पर्धी हैं, इसलिए मुनाफा निकालना आसान रहता है. Photo Credit: AI
 

10.रिंग रोड टेक्सटाइल मार्केट, सूरत

रिंग रोड टेक्सटाइल मार्केट, सूरत
10

सूरत का यह मार्केट सिंथेटिक और डिजाइनर फैब्रिक के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. यहां साड़ियां, ड्रेस मटेरियल और पार्टी वियर बेहद सस्ते में मिलते हैं. बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन होने के कारण कीमतें कम रहती हैं और वैरायटी बहुत ज्यादा मिलती है. Photo Credit: AI
 

11.मंगलदास मार्केट, मुंबई

मंगलदास मार्केट, मुंबई
11

मुंबई का फेमस फैब्रिक मार्केट, जहां डिजाइनर और प्रीमियम क्वालिटी के कपड़े मिलते हैं. यहां आपको सूटिंग-शर्टिंग, लेस और ब्राइडल मटेरियल तक सब कुछ मिलेगा. कीमतें थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन क्वालिटी के कारण हाई-एंड ग्राहकों के लिए परफेक्ट है. Photo Credit: AI
 

12.कम दाम, ज्यादा मुनाफा: असली गणित क्या है 

कम दाम, ज्यादा मुनाफा: असली गणित क्या है 
12

इन मार्केट्स की सबसे बड़ी ताकत है—लो प्राइस, हाई वैरायटी और bulk availability. यहां आपको वही कपड़े मिलते हैं जो बाद में ऑनलाइन या रिटेल स्टोर में 2-3 गुना कीमत पर बिकते हैं. यानी अगर सही सोर्स मिल जाए, तो छोटे निवेश से भी अच्छा मार्जिन निकाला जा सकता है.Photo Credit: AI
 

13.अब सिर्फ दुकानदार नहीं, ऑनलाइन सेलर्स भी खेल में 

अब सिर्फ दुकानदार नहीं, ऑनलाइन सेलर्स भी खेल में 
13

पहले इन बाजारों से सिर्फ दुकानदार माल उठाते थे, लेकिन अब Instagram और WhatsApp पर reselling करने वाले युवा भी यहीं से खरीदारी कर रहे हैं. यह एक नया ट्रेंड है, जहां बिना दुकान खोले भी लोग घर बैठे बिज़नेस चला रहे हैं. यानी ये मार्केट अब सिर्फ ट्रेडिंग नहीं, बल्कि डिजिटल बिज़नेस का भी बेस बन चुके हैं.Photo Credit: AI
 

14.शुरुआत से पहले ये समझना जरूरी है 

शुरुआत से पहले ये समझना जरूरी है 
14

हालांकि सस्ता माल मिलना ही सफलता की गारंटी नहीं है. आपको ट्रेंड समझना, सही क्वालिटी चुनना और सही ग्राहक तक पहुंचना भी जरूरी है. कई नए लोग सिर्फ सस्ता देखकर माल उठा लेते हैं, लेकिन बाद में उसे बेच नहीं पाते. इसलिए मार्केट रिसर्च और कस्टमर की पसंद समझना उतना ही जरूरी है जितना सही बाजार चुनना. Photo Credit: AI

15.सही जगह से शुरुआत, आधी जीत 

सही जगह से शुरुआत, आधी जीत 
15

अगर आप कपड़ों का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, तो सही होलसेल मार्केट चुनना आपका पहला बड़ा फैसला होता है. ये बाजार आपको कम लागत में बड़ा मौका देते हैं, लेकिन असली सफलता आपकी समझ, मेहनत और स्मार्ट सेलिंग पर निर्भर करती है. Photo Credit: AI

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement