Advertisement

भारत के टॉप 6 होलसेल टॉय मार्केट, जहां कौड़ियों के दाम में खिलौने लेकर शुरू कर सकते हैं अपना बिजनेस 

Wholesale Khilona-Gift Item Market-क्या कम बजट में कोई छोटा बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं? भारत के कुछ खास टॉय मार्केट ऐसे हैं, जहां से सस्ते में माल उठाकर आप ऑनलाइन या ऑफलाइन अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. यही वजह है कि छोटे व्यापारियों से लेकर नए स्टार्टअप तक इन बाजारों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं.

ऋतु सिंह | Apr 19, 2026, 10:30 AM IST

1.एवरग्रीन होता है खिलौने और गिफ्ट आइटम का बाजार

एवरग्रीन होता है खिलौने और गिफ्ट आइटम का बाजार
1

क्या आप कोई बिजनेस आईडिया खोज रहे हैं जो या तो शॉप या ऑनलाइन किया जा सके तो आपके लिए खिलौने और गिफ्ट आइटम बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. क्योंकि ये वो मार्केट है जिसका काम कभी मंदा नहीं होता है. हर सीजन में इसकी जरूरत होती है. तो चलिए आपको बताएं कि भारत के टॉप 6 होलसेल टॉय मार्केट कहां हैं जहां से आप अपनी सहुलियत के हिसाब से माल खरीद कर उसे दोगुने दाम पर बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं. Photo Credit: AI

Advertisement

2.दिल्ली का सदर बाजार: थोक खिलौनों का सबसे बड़ा केंद्र

दिल्ली का सदर बाजार: थोक खिलौनों का सबसे बड़ा केंद्र
2

दिल्ली का सदर बाजार देश के सबसे बड़े होलसेल बाजारों में गिना जाता है. यहां इलेक्ट्रॉनिक, प्लास्टिक टॉय, बैटरी वाले खिलौने, गिफ्ट आइटम और डेकोरेशन प्रोडक्ट्स बेहद सस्ते दाम पर मिलते हैं. कीमतें 10 रुपये से शुरूहो जाती हैं. यही नहीं थोक में कीमत और भी कम हो जाती हैं. कई दुकानदार ब्लक खरीद पर अतिरिक्त छूट भी देते हैं. यह बाजार खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो छोटे स्तर पर रिटेल या ऑनलाइन बिक्री शुरू करना चाहते हैं. Photo Credit: AI

3.मुंबई का क्रॉफर्ड मार्केट: ट्रेंडिंग और इम्पोर्टेड टॉय का हब

मुंबई का क्रॉफर्ड मार्केट: ट्रेंडिंग और इम्पोर्टेड टॉय का हब
3

मुंबई का क्रॉफर्ड मार्केट में आपको इम्पोर्टेड और ट्रेंडिंग खिलौने मिलते हैं. यहां बैटरी ऑपरेटेड, रिमोट कंट्रोल और एजुकेशनल टॉय की अच्छी वैरायटी उपलब्ध है. कीमतें 50 रुपये से शुरू होकर क्वालिटी के अनुसार बढ़ती हैं. कुछ दुकानदार टेस्टिंग और सीमित गारंटी भी देते हैं. यह बाजार उन व्यापारियों के लिए बेहतर है जो थोड़ा प्रीमियम सेगमेंट में काम करना चाहते हैं. Photo Credit: AI
 

4.कोलकाता का बुर्रा बाजार: कम दाम में ज्यादा वैरायटी

कोलकाता का बुर्रा बाजार: कम दाम में ज्यादा वैरायटी
4

कोलकाता का बुर्रा बाजार (Burrabazar) थोक व्यापार का बड़ा केंद्र है, जहां खिलौनों के साथ गिफ्ट आइटम की भी बड़ी रेंज मिलती है. यहां कीमतें बेहद प्रतिस्पर्धी होती हैं, और bulk में खरीदने पर लागत और कम हो जाती है. पूर्वी भारत के व्यापारियों के लिए यह सप्लाई का मुख्य स्रोत माना जाता है. Photo Credit: AI

5.चेन्नई का पैरिस कॉर्नर: दक्षिण भारत का टॉय हब

चेन्नई का पैरिस कॉर्नर: दक्षिण भारत का टॉय हब
5

चेन्नई का पैरिस कॉर्नर दक्षिण भारत में खिलौनों और गिफ्ट आइटम के लिए जाना जाता है. यहां पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के खिलौने मिलते हैं. यहां कीमतें 20 रुपये से शुरू होती हैं और थोक में खरीदने पर मार्जिन बढ़ जाता है. यह बाजार उन लोगों के लिए खास है जो दक्षिण भारत में अपना नेटवर्क बनाना चाहते हैं. Photo Credit: AI
 

6.बेंगलुरु का चिकपेट मार्केट: लोकल और ट्रेंडी प्रोडक्ट्स का मिश्रण

बेंगलुरु का चिकपेट मार्केट: लोकल और ट्रेंडी प्रोडक्ट्स का मिश्रण
6

बेंगलुरु का चिकपेट मार्केटमें आपको किफायती खिलौनों के साथ नए ट्रेंड वाले आइटम भी मिलते हैं. यहां छोटे दुकानदारों के लिए कम निवेश में शुरुआत करना आसान है. कीमतें आमतौर पर 30 रुपये से शुरू होती हैं. यह बाजार तेजी से बदलते ट्रेंड्स को पकड़ने के लिए जाना जाता है.  Photo Credit: AI
 

7.हैदराबाद का बेगम बाजार: गिफ्ट और टॉय का कॉम्बिनेशन

हैदराबाद का बेगम बाजार: गिफ्ट और टॉय का कॉम्बिनेशन
7

हैदराबाद का बेगम बाजार में खिलौनों के साथ गिफ्ट आइटम, डेकोरेशन और फेस्टिव प्रोडक्ट्स भी बड़ी मात्रा में मिलते हैं. यहां से व्यापारी सीजनल बिजनेस के लिए भी सामान उठाते हैं. कीमतें कम होने के कारण मार्जिन अच्छा मिलता है. यह बाजार उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो मल्टी-कैटेगरी बिजनेस करना चाहते हैं. Photo Credit: AI
 

8.क्यों बढ़ रहा है टॉय मार्केट से बिजनेस का ट्रेंड

क्यों बढ़ रहा है टॉय मार्केट से बिजनेस का ट्रेंड
8

भारत में टॉय इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है, खासकर “मेक इन इंडिया” और लोकल प्रोडक्ट्स के बढ़ते ट्रेंड के कारण. नया एंगल यह है कि अब लोग सिर्फ खिलौने बेचने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें गिफ्ट कॉम्बो, एजुकेशनल किट और ऑनलाइन ब्रांड में बदल रहे हैं. कम निवेश, ज्यादा वैरायटी और आसान सप्लाई चेन इन बाजारों को नए उद्यमियों के लिए आकर्षक बनाती है. Photo Credit: AI
 

9.अगर आप कम पूंजी में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं

अगर आप कम पूंजी में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं
9

अगर आप कम पूंजी में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो ये टॉय मार्केट आपके लिए मजबूत शुरुआत बन सकते हैं. सही बाजार, सही प्रोडक्ट और थोड़ा स्मार्ट मार्केटिंग आपको अच्छा मुनाफा दिला सकती है. Photo Credit: AI

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement