लाइफस्टाइल
Nitin Sharma | Apr 20, 2026, 04:48 PM IST
1.भारत की 5 सस्ती और बेस्ट इलेक्ट्रॉनिक मार्केट

आज के समय में ज्यादातर लोग गैजेट्स का इस्तेमाल करते हैं. इनके दाम एक से बढ़कर एक हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत की 5 ऐसी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट हैं, जहां इलेक्ट्रॉनिकल आइटम्स कौड़ियों के दाम में खरीद सकते हैं. यहां से इन आइटम्स को होलसेल के दामों में खरीदा जाता है. आइए जानते हैं कौन कौन सी हैं ये मार्केट...
(Credit Image AI)
2.दिल्ली की नेहरू प्लेस मार्केट

दिल्ली के बीचों बीच स्थित नेहरू प्लेस मार्केट को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी हार्डवेयर का हब कहा जाता है. यहां कंप्यूटर से लेकर लैपटॉप तक बहुत ही कम कीमत पर मिलते हैं. यहां एसेसरीज होलसेल में बहुत ही कम कीमत पर मिलती है.
(Credit Image AI)
3.गफ्फार मार्केट

दिल्ली के करोलबाग स्थित गफ्फलार मार्केट मोबाइल, मोबाइल एसेसरीज से लेकर मोबाइल रिपेयरिंग और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए बहुत ही खास है. यहां बेहद कम कीमतों में इलेक्ट्रॉनिक आइटम मिलते हैं. यहां से ज्यादातर दुकानदार माल खरीदते हैं. यही वजह है कि गफ्फार मार्केट शॉर्ट में ग्रे मार्केट भी कहा जाता है.
(Credit Image AI)
4.मुंबई लैमिंगटन रोड

मुंबई में स्थित लैमिंगटन रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर पेरिफेरल्स का मैन पॉइंट है. यह मार्केट बहुत ही खास है. यह हॉलसेल की बड़ी मार्केट्स में से एक है, जहां कौड़ियों के दाम पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम मिलते हैं. ज्यादातर लोग यह से हॉलसेल में भारी मात्र में माल लेकर जाते हैं.
(Credit Image AI)
5.चेन्नई रिची स्ट्रीट

दक्षिण भारत में सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक बाजार चेन्नई में स्थित है. यहां रिची स्ट्रीट में इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा बाजार है, जहां से लोग कंप्यूटर से लेकर टीवी, एसी और फ्री किफायति दामों पर बेचा जाता है. यहां पर माल की भी अच्छी क्वॉलिटी होती है.
(Credit Image AI)
6.बेंगलुरु एसपी रोड

बेंगलुरु का एसपी रोड बाजार इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ी मार्केट है, जहां कंप्यूटर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स स्पेयर पार्ट्स और गैजेट्स के लिए यह बहुत ही फेमस मार्केट है. इस मार्केट में आपको न सिर्फ सस्ते में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स मिल सकते हैं. इनके दाम भी बेहद कम होते हैं.
(Credit Image AI)